22 Aug, 2024

जन्माष्टमी पर नहीं पहने सही रंगों के कपड़े, तो होगा अपशगुन

जन्माष्टमी के त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इसे भगवान कृष्ण के जन्म का पर्व माना जाता है।


अगर इस दिन ज्योतिष के अनुसार सही रंगों के कपड़े पहनकर बाल गोपाल की पूजा करते हैं तो इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


जन्माष्टमी के पवित्र दिन पर रंगों का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस दिन सही रंग का चयन करना बेहद जरुरी है।


नीला रंग कृष्ण के सार और दिव्य आभा का प्रतिनिधित्व करता है। जन्माष्टमी के दिन नीले रंग का प्रयोग आत्मविश्वास को बढ़ाता, जिससे आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


केसरिया रंग आध्यात्मिकता और जीवन शक्ति को दर्शाता है। इस रंग के साथ आप श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को ऊर्जावान बना सकते हैं।


हरा रंग विकास और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। जन्माष्टमी के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


लाल रंग ऊर्जा, उत्साह और प्यार का प्रतीक है। भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करने के लिए आप लाल रंग के कपड़े पहनें।


सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है, जो श्री कृष्ण के शांत स्वभाव को दर्शाता है। जन्माष्टमी के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा।


गुलाबी रंग प्रेम और करुणा को दिखाता है। गुलाबी रंग पहनने से श्रीकृष्ण की प्रेम और करुणा से भरी लीला को अपने जीवन में महसूस कर सकते हैं।


बचत का सुपर फॉर्मूला, 3 हजार लगाओ और 4.50 करोड़ पाओ