03 Oct, 2024

नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों को इन चीजों का भोग लगाएं, नौवें दिन करें ये काम तो पूरी होंगी मनोकामनाएं

शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इन 9 दिनों में माता रानी को किन चीजों का भोग लगाना है? आइए जानते हैं।


Source: Google

पहले दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी प्रसाद का भोग लगाएं।


Source: Google

दूसरे दिन- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। लंबी आयु के वरदान के लिए मां ब्रह्माचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं।


Source: Google

तीसरे दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। धन के लाभ के लिए इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं।


Source: Google

चौथे दिन- चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा कर उन्हें भोग लगाया जाता है। बिगड़े काम बनने के योग के लिए मां कुष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाएं।


Source: Google

पांचवें दिन- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को केले का प्रसाद अर्पित करें। इससे काम और करियर में लाभ होगा।


Source: Google

छठे दिन- छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायानी रूप की पूजा होती है। जातक मां कात्यायानी को फल और शहद का भोग लगाएं।


Source: Google

सातवें दिन- सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है। मां कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग करना चाहिए।


Source: Google

आठवें दिन- आठवें दिन महागौरी की पूजा कर उन्हें नारियल का भोग लगाएं। इससे कष्ट मिटेंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।


Source: Google

नौवें दिन- नवरात्रि के आखिरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन आलू-पूड़ी, खीर और हलवा का भोग लगाएं और घर में नौ कन्याओं को भी भोजन कराएं।


Source: Google

रोज सुबह उठकर बस चबाएं 2 तुलसी के पत्ते, दूर हो जाएंगी ये 5 बीमारियां