Friday 18th of October 2024

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला दिन, इन खेलों में होगा मेडल जीतने का मौका

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 27th 2024 09:15 AM  |  Updated: July 27th 2024 09:15 AM

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला दिन, इन खेलों में होगा मेडल जीतने का मौका

ब्यूरोः बीते दिन को पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया है। आज यानी 27 जुलाई को खेलें शुरू होगी। भारतीय दल पेरिस ओलंपिक 2024 में खेल स्पर्धाओं के पहले दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पुरुष हॉकी टीम ग्रुप बी के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके अलावा कई मुकाबलें होंगे। आइए जानते हैं भारत के होने वाले मुकाबलों के बारे में.....

पेरिस ओलंपिक 2024 भारत का पहला दिन का कार्यक्रम

12:30 PM: शूटिंग - एलावेनिल वलारिवन-संदीप सिंह और रमिता-अर्जुन बाबूता 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन में।

12:30 PM: रोइंग - बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स हीट में।

2 PM: शूटिंग - अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में।

2 PM IST: शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम कांस्य और स्वर्ण पदक स्पर्धा।

3:30 PM: टेनिस - एन श्रीराम बालाजी और रोहन बोपन्ना बनाम फ्रांस के फैबियन रेबुल और एडौर्ड रोजर-वेसलिन पुरुष युगल के पहले दौर में।

4 PM: शूटिंग - मनु भाकर और रिदम सांगवान महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में।

7:10 PM: बैडमिंटन - लक्ष्य सेन बनाम ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन, बैडमिंटन पुरुष एकल ग्रुप स्टेज मैच।

7:30 PM: टेबल टेनिस - हरमीत देसाई बनाम यूएई के जैद अबो यमन, पुरुष एकल पहले दौर में।

8 PM: बैडमिंटन - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लाबर, पुरुष युगल ग्रुप स्टेज मैच।

9 PM: हॉकी - भारत बनाम न्यूजीलैंड, पुरुष पूल गेम।

11:50 PM: बैडमिंटन - अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बनाम दक्षिण कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग, महिला युगल ग्रुप सी मैच।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network