Tuesday 17th of September 2024

IPL 2025 से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी!, सामने आईं ये वजहें

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 06th 2024 02:41 PM  |  Updated: September 06th 2024 02:41 PM

IPL 2025 से बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी!, सामने आईं ये वजहें

ब्यूरोः चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के आईपीएल 2025 में बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल एमएस धोनी आईपीएल 2025 से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन अब कुछ बड़ी वजहें सामने आई है, जिसके कारण ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 की सीजन नहीं खेलेंगे। 

बता दें एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाती है। चेन्नई ने अपने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। हालांकि आईपीएल 2024 के सीजन में धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन धोनी कप्तान की तरह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। 

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे या नहीं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वजह सामने आ रही है, जिसके चलते माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2025 से बाहर हो सकते हैं। 

एमएस धोनी की घुटने की चोट

एमएस धोनी के घुटने की चोट एक बड़ी समस्या मानी जा रही है। एमएस धोनी ने पिछले 2 सीजन चोट के साथ खेले हैं। वहीं, एमएस धोनी आईपीएल 2024 के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव से भी जूझते नजर आए थे। अगर चोट के बावजूद धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हैं तो उन्हें भविष्य में और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सीएसके के कोच या मेंटर बन सकते हैं धोनी

एमएस  धोनी सीएसके के कोच या मेंटर बन सकते हैं। बता दें आईपीएल 2024 की शुरुआत से ही धोनी सीएसके के लिए खेल रहे हैं। फ्रेंचाइजी और फैंस का जुड़ाव भी धोनी के साथ बेहद खास है। उनके फैंस हर साल माही को सीएसके के लिए खेलते देखना चाहते हैं। ऐसे में धोनी सीएसके के कोच या मेंटर बन सकते हैं, जिसके लिए उन्हें सबसे पहले सीएसके के लिए खेलना छोड़ना होगा। इससे अगली पीढ़ी के युवा क्रिकेटरों को भी मौका मिलेगा और धोनी अच्छे से जानते हैं कि नए खिलाड़ियों को कैसे तैयार किया जाए और उनके साथ कैसे काम किया जाए।

सीएसके की रणनीतिक योजना

अगर एमएस धोनी आईपीएल 2025 से बाहर रहते हैं तो सीएसके की योजना काफी हद तक बदल सकती है। इसके बाद सीएसके नए सीजन से पहले टीम में बदलाव कर सकेगी। जो टीम के लिए आर्थिक और रणनीतिक तौर पर फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सीएसके के लिए यह एक नई शुरुआत होगी, जिसके बाद टीम में कई नए खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे और एक नई टीम बनेगी।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network