Sunday 6th of October 2024

धोनी के बर्थडे में पहुंचे सलमान खान, साक्षी ने कॉपी किया रवींद्र जडेजा की वाइफ का अंदाज

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 07th 2024 12:49 PM  |  Updated: July 07th 2024 12:49 PM

धोनी के बर्थडे में पहुंचे सलमान खान, साक्षी ने कॉपी किया रवींद्र जडेजा की वाइफ का अंदाज

ब्यूरो: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का क्रेज क्रिकेट फैंस के बीच कायम है। धोनी के फैंस उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर माही और साक्षी का एक बेहद प्यारा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा।

वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी माही को एक खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भाईजान सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो एमएस धोनी की बर्थडे पार्टी की है। सलमान खान ने फोटो के  कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! @mahi7781’

आशीर्वाद के लिए साक्षी ने छुए धोनी के पैर

जन्मदिन के खास मौके पर धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साक्षी और धोनी एक दूसरे को केक खिला रहे हैं और जश्न के दौरान साक्षी अपने पति एमएस धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखी। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network