Sunday 29th of September 2024

17 July 2024 Ka Rashifal: इन राशिवालों को होगी नौकरी में उन्नति, जानिए आज का राशिफल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 17th 2024 11:29 AM  |  Updated: July 17th 2024 11:29 AM

17 July 2024 Ka Rashifal: इन राशिवालों को होगी नौकरी में उन्नति, जानिए आज का राशिफल

ब्यूरो: आज यानी बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 17 जुलाई को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता से भरा रहेगा। किसी व्यापारिक योजना में नुकसान होने की संभावना है। समस्याओं से घिरे रहने के कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। 

वृष

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सामने आपकी कोई गलती उजागर हो सकती है। आप किसी मित्र के प्रभाव में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। 

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। पिता की किसी बात से आपको ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। 

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने काम के लिए किसी सहकर्मी की मदद की जरूरत पड़ सकती है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी के कहने पर विवाद में न पड़ें। लंबे समय से मनचाही इच्छा पूरी होने पर आप बेहद खुश होंगे।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आय के स्रोत बढ़ाने वाला रहेगा। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने काम पर कम ध्यान देंगे। 

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने वाला रहेगा। अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें। आपके मन में स्थिरता का भाव रहेगा। आप कुछ पुराने कर्ज आसानी से चुका देंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको लंबे समय से कोई आर्थिक समस्या थी तो उससे आपको राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन निर्णय लेने के लिए लाभकारी रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर सकते हैं। आपको लगातार कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। धोखा मिलने की संभावना है।

मकर

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप कोई नया मकान, दुकान आदि खरीद सकते हैं। आपके पास कोई व्यवसायिक विचार है, तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से आपको लाभ होगा। आपके वरिष्ठ आपके सुझावों से प्रसन्न होंगे। दूसरों के मामलों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपके बच्चे को किसी नए विषय में रुचि विकसित हो सकती है। आप अपनी माँ को उनके मायके के रिश्तेदारों से मिलवाने ले जा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग और साथ मिलेगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network