Tuesday 17th of September 2024

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों पर होगी भगवान सूर्य देव की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 08th 2024 08:02 AM  |  Updated: September 08th 2024 08:02 AM

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों पर होगी भगवान सूर्य देव की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

ब्यूरोः आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 8 सितंबर को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। किसी भी काम को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप किसी नए काम में रुचि विकसित कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। 

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को आज बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। किसी मित्र को परेशानी में देखकर आप उसके लिए कुछ पैसे का प्रबंध भी कर सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों की कद्र करेंगे, लेकिन कुछ छोटी-मोटी अनबन आपको परेशान कर सकती है। 

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने की उम्मीद है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। 

सिंह

सिंह राशि के जातक लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपके दिल में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। 

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आरामदायक रहने वाला है। आपका मन कई तरह की बातों में उलझा रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। नया घर खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

तुला

तुला राशि वालों को आज किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहिए। मन में कुछ तनाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में कोई भी नया फैसला सोच-समझकर लें। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को अपने मन की बात माता-पिता से साझा करने में संकोच नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन घबराएं नहीं। अगर आपके काम में कोई विवाद हुआ है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

मकर

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ बढ़ने से परेशानी हो सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आज सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कोई आप पर कोई आरोप लगा सकता है। आपके प्रेम जीवन में विश्वासघात की संभावना है। आपको पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना चाहिए।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से अपार खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network