Sunday 29th of September 2024

Aaj Ka Rashifal: सिंह और धनु राशि वालों का स्वास्थ्य रहेगा खराब, पढ़ें आज का राशिफल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 05th 2024 07:48 AM  |  Updated: August 05th 2024 07:48 AM

Aaj Ka Rashifal: सिंह और धनु राशि वालों का स्वास्थ्य रहेगा खराब, पढ़ें आज का राशिफल

ब्यूरोः आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 5 अगस्त को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन निवेश के मामलों में सावधानी बरतने वाला रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। काम के बोझ के कारण आप परेशान महसूस करेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में उलझन के कारण तनाव बढ़ सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित किसी मुद्दे को आपको सुलझाना होगा। आप किसी से आर्थिक मदद मांगेंगे तो वह आसानी से मिल जाएगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच-समझकर काम पूरा करने का रहेगा। प्रेम संबंधों में पड़े लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। किसी काम के कारण आपको परेशानी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के कारण नुकसान हो सकता है। ससुराल वालों से किसी तरह का लेन-देन करने से बचें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने वाला रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन करने से बचें। आपको किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। आपके पिता की बातें आपको दुख पहुंचा सकती हैं। 

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। अपने बिजनेस में किसी को भी पार्टनर बनाने से बचें। माता-पिता के साथ मतभेद के कारण आप परेशान हो सकते हैं। छात्रों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। 

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उलझन भरा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई पुराना सौदा परेशानी का कारण बन सकता है। यात्रा के दौरान आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें। 

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी लेकर आएगा। आपको अपने बॉस के साथ किसी मुद्दे को सही समय पर सुलझाना होगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिससे आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नया घर, वाहन, दुकान आदि खरीदना लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कार्यस्थल पर पुरस्कार मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आपका व्यवसाय बढ़ेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। 

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो वह आपको परेशान करती रहेगी। आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी बड़े सौदे में देरी हो सकती है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network