Sunday 29th of September 2024

31 August 2024 Rashifal:वृषभ राशि वालों की किसी खास रिश्तेदार से होगी मुलाकात, जानिए अन्य के बारे में

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 31st 2024 10:40 AM  |  Updated: August 31st 2024 10:40 AM

31 August 2024 Rashifal:वृषभ राशि वालों की किसी खास रिश्तेदार से होगी मुलाकात, जानिए अन्य के बारे में

ब्यूरो: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 3:42 बजे तक रहेगी। आज शाम 5:40 बजे तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7:41 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। पढ़े आज का राशिफल... 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आय के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। आज आप व्यापार में जोश के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आपसे प्रतिस्पर्धा करने वाले और ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। किसी पारिवारिक काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ दे सकता है। दिनभर के काम से आप सुस्ती महसूस करेंगे लेकिन मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

वृष राशि

आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी। यदि पारिवारिक माहौल खराब है तो अपनी समझदारी और हंसमुख स्वभाव से आप पारिवारिक माहौल को शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज आप सोचे-समझे काम शुरू करेंगे। संतान की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। पाचन तंत्र की समस्या से आपको राहत मिलेगी। 

मिथुन राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको आर्थिक लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी मेहनत से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। 

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी काम को करने में आपका अधिक मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको आमदनी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप खुद को शांत रखेंगे। व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी आज सफलता की तैयारी कर रहे हैं।

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा है। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आप जो काम करेंगे वो समय पर पूरे हो जायेंगे। आज आप दाम्पत्य जीवन की कलह को दूर करने का प्रयास करेंगे, आपकी एक छोटी सी कोशिश घरेलू जीवन को अच्छा बना सकती है। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। इस संबंध में सरकार से बातचीत होगी। आपके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन खुश रहने का है। अपना समय व्यर्थ न गँवाएँ। अगर आप अपने रुके हुए काम फिर से शुरू करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके हुए कामों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, और काम को जल्द से जल्द पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप पूरी मेहनत करेंगे। आपको अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। कार्यस्थल पर आपको किसी काम के लिए सहकर्मियों और वरिष्ठों की मदद मिलेगी, जिससे आपके काम पूरे होने की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे व्यापारियों की अपने पार्टनर के साथ कारोबारी मामलों पर मीटिंग होगी। कपड़ा व्यापारी अधिक लाभ से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। परिवार में खुशहाली आएगी। आज आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा। बच्चों के प्रति आपका प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। परिवार में नया वाहन खरीदने के बारे में विचार होगा। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति होगी। पारिवारिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान सुखी रहेगी। समाज में लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अधूरे और साहसिक काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा करके अपनी बातें किसी से शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में परिवार के लोगों से बात करेंगे। आज ससुराल पक्ष में किसी शुभ कार्यक्रम की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी लापरवाही करने से बचें और मेहनत करते रहें। आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। 

मकर राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कामों में आप व्यस्त रहेंगे। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदी जा सकती हैं। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। जिस भी काम को करने की सोचेंगे, उसके प्रति सकारात्मक नजरिया रखने से सारे काम अच्छे से पूरे होंगे। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छे ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network