Sunday 8th of September 2024

27 July 2024 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के वैवाहिक संबंध होंगे मजबूत, जानिए अन्य के बारे में

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 27th 2024 08:00 AM  |  Updated: July 27th 2024 08:00 AM

27 July 2024 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के वैवाहिक संबंध होंगे मजबूत, जानिए अन्य के बारे में

ब्यूरो: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार है। षष्ठी तिथि आज रात 11:31 बजे तक रहेगी। सुकर्मा योग आज दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा। साथ ही उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आज दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा पृथ्वी लोक की भद्रा आज रात 11:31 बजे से कल सुबह 10:31 बजे तक रहेगी। पढ़ें आज का राशिफल... 

मेष राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे और आगे चलकर आपको उससे लाभ भी होगा। इस राशि के छात्रों की सफलता का स्तर दूसरों की तुलना में अधिक रहेगा। अचानक आपको किसी स्रोत से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपना समय कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ने में बिताएंगे।

वृषभ

आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए किसी से मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी आपके किसी काम की तारीफ कर सकता है, इससे आप खुश होंगे। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। कामकाज को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय पर पूरी हो जाएंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर के सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। लवमेट एक-दूसरे को उपहार देने का वादा करेंगे।

मिथुन

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। आपकी फिटनेस बरकरार रहेगी। आप अपने जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलेंगे। कारोबारियों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने का मन करेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको अपने काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेंगी। कारोबार की गति सामान्य रहेगी। आज माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रयास करेंगे। लवमेट आज लंच के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगी। 

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहनों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी काम को पूरा करने के लिए फोन पर आपकी राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। 

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जो भी काम करने की कोशिश करेंगे, उस काम में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

तुला

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे। वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप अपने करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

धनु

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज आप घरेलू काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आप अपने करियर में सही योजना के तहत बदलाव लाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की योजना बनाएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कुछ दिन रुकना अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको सबकी बात जरूर सुननी चाहिए। कुछ मामलों को लेकर लोगों से विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। संतान से सहयोग मिलेगा। मित्रों से रिश्ते बेहतर होंगे। 

कुंभ राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से चल रहे कोर्ट केस को निपटाने के लिए आप किसी खास मित्र से फोन पर सलाह लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में लाभ होगा। आज आपके परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत होंगे।

मीन राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आध्यात्म के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। लोगों को अपनी बात समझाने में आप सफल रहेंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से बहस हो सकती है। आपकी दिनचर्या में आए बदलाव के कारण आज कुछ काम पूरे होने में समय लगेगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network