Sunday 29th of September 2024

27 August 2024 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले अपने खर्चों पर रखेंगे नियंत्रण, जानिए अन्य राशियों का हाल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 27th 2024 10:48 AM  |  Updated: August 27th 2024 10:48 AM

27 August 2024 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले अपने खर्चों पर रखेंगे नियंत्रण, जानिए अन्य राशियों का हाल

ब्यूरो: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार है। नवमी तिथि आज दोपहर 2:34 बजे तक रहेगी। आज रात 8:31 बजे तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3:38 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। पढ़े आज का राशिफल....  

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज का दिन आपके लिए हर मामले में जीत वाला रहने वाला है। साथ ही शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। अपने किसी करीबी पर भरोसा करना परेशानी का कारण बन सकता है। सोच-समझकर काम करेंगे तो सब ठीक रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज काम में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने जाएंगे, उनके घर जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास व्यापार में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी और मेहनत जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी, वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी बातों से प्रभावित होकर लोग आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई अच्छी खबर देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगाने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और आप तनाव मुक्त होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे। 

कर्क राशि

आज आपका दिन लाभकारी रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में आपका महत्व बढ़ेगा, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपकी बातों से हर कोई प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बात सोचकर आप खुश होंगे और बार-बार वही बात याद करके मुस्कुराएंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियों का दिन है। आप परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएंगे और कुछ योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। आपके लिए कोई निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन भाई के साथ तालमेल बिठाना आपके लिए आसान होगा। ऑफिस में काम अधिक होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना रद्द हो सकती है। किसी काम में आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में आस्था और विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। अगर आप आज अपने काम में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे, तो भविष्य में किसी भी परेशानी से बचेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी होंगी, जिन्हें आप बखूबी संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में अधिक फलदायी रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। आपके काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, इसके साथ ही आप परिवार में सभी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आपको यह अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी भागीदारी काफी अच्छी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी खास विषय पर बात कर सकता है। 

वृश्चिक राशि

 आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लवमेट आज आपको कोई उपहार भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसमें आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को कोई जिम्मेदारी देने पर भी वह उस पर खरा उतरेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आप कोई बड़ा लक्ष्य लेकर चलेंगे और अपना कुछ पैसा दान-पुण्य में भी लगाएंगे।

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया अनुभव होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम को पूरा करने के लिए आप नए विचार जोड़ सकते हैं। अगर आपके धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ रुकावटें आ रही थीं, तो आज वे दूर हो जाएंगी। किसी काम में आपको अपनी बहन से पूरा सहयोग मिलेगा और मां की कोई इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। 

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी नौकरी में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम आज सुलझ जाएंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालेंगे और शाम का समय अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे। 

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। साझेदारी में कोई डील फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामलों में सुधार आएगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपको अपने बिजनेस के कामों में थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन फिर भी आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपको बच्चों की संगति पर खास ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना पूरा हो सकता है, जिसे आप कई सालों से चाहते थे। आज परिवार का कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है, साथ ही आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। नया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा होगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network