Sunday 8th of September 2024

25 July 2024 Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति, जानिए अन्य राशियों का हाल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 25th 2024 10:36 AM  |  Updated: July 25th 2024 10:36 AM

25 July 2024 Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति, जानिए अन्य राशियों का हाल

ब्यूरो: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार है। पंचमी तिथि आज दोपहर 1:59 बजे तक रहेगी। आज शाम 4:17 बजे से 1:59 बजे तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4:17 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 25 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको सकारात्मक माहौल में काम करने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होने से आपको काफी राहत मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ साबित होगी।

वृषभ

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन का इंतजार आज खत्म होगा। नए पद पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सतर्कता के साथ काम करेंगे। आज आप परिवार की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के चलते आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेगी। आज आपके घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। कई माध्यमों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं, आपकी सैलरी बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों से आपको हर संभव मदद मिलती रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, जिसके कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप काम और घर के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे। संतान से जुड़ी उलझनें सुलझ जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। इस बारे में आप परिवार के सदस्यों से चर्चा करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। निजी जीवन में चल रही उलझनों को खत्म करने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप पूरे दिन खुश रहेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज आप लोगों की मदद के लिए समय निकालेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार के विकास में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आपके लिए आय के योग बनेंगे। संतान के संबंध में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संचार के साधनों से आपको लाभ होगा और आप तरक्की करेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार के साथ खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उनसे आसानी से बाहर निकल जाएँगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे। आज आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए आपको अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। इससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे। आज आपको किसी भी तरह के कोर्ट केस में पड़ने से बचना चाहिए। 

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने की कोशिश करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। व्यापार में तरक्की की संभावना है। अच्छी दिनचर्या अपनाने और खान-पान की अच्छी आदतें बनाए रखने से आप स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे। 

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ खुशी-खुशी दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई समारोह होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यवसाय शुरू करेंगे। आज आपका बच्चा पढ़ाई के क्षेत्र में प्रगति करेगा। यह सुनकर आपको खुशी होगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत की योजनाएँ सफल होंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप रिश्तेदारों के साथ छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने मामले को लेकर कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी मेहनत से अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। संतान का किसी बड़े संस्थान में एडमिशन होने की खबर मिलेगी। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आप भविष्य के लिए बचत पर ध्यान देंगे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network