Sunday 29th of September 2024

24 September 2024 ka Rashifal: मिथुन राशि वाले कामकाज को लेकर ले सकते हैं बड़े फैसले

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 24th 2024 08:13 AM  |  Updated: September 24th 2024 08:13 AM

24 September 2024 ka Rashifal: मिथुन राशि वाले कामकाज को लेकर ले सकते हैं बड़े फैसले

ब्यूरो: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी और मंगलवार है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12.40 बजे तक रहेगी। आज सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 1:27 बजे तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही मृगशिरा नक्षत्र आज रात 9.54 बजे तक रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपने निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महान व्यक्ति का अनुसरण करेंगे। आपकी अधिकांश योजनाएँ पूरी हो सकती हैं। आज आप लोगों से मिलकर और बातचीत करके प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज अन्य गतिविधियों के कारण आपका काम अटक सकता है, लेकिन चिंता न करें, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण परिवार से नाराजगी हो सकती है। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। आपका काम भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज जब आपको मदद की जरूरत होगी, तो कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके सकारात्मक रवैये से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आपको काम पूरा करने के नए तरीके भी मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर कई बड़े फैसले ले सकते हैं। व्यापार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलेंगे। लंबित भुगतान मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लवमेट्स को एक-दूसरे के साथ उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखनी चाहिए। आज अधिकारियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम भी टाल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा खर्च हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत में मीठा बोलेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी बड़े अधिकारी से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। यदि किसी कारण से तनाव है तो मानसिक शांति मिलेगी। आज निजी व्यस्तता के बावजूद आप वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ कुछ समय बिताएंगे। आज आपको जानकारी मिलेगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। 

सिंह

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज विद्यार्थी अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोचें। बच्चे की गलती से निराशा हो सकती है। गुस्सा करने की बजाय मामले को सहजता से सुलझाने का प्रयास करें। यदि आप किसी विशेष संगठन से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें, इससे आपको शांति मिलेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजें खाने से बचें, सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और निकटता महसूस हो सकती है। आज कोई समारोह होने के कारण आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो काम आसान हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

तुला

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बड़ा या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या होने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। कोई मित्र या परिचित आपको लंबे समय तक अपने काम में व्यस्त रख सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आज आप कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं तो उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें, इससे आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय काम की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी काम में बहुत ज्यादा सोच-विचार और समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता कम हो सकती है। आज महत्वपूर्ण कामों के बारे में सोचेंगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने की संभावना है। परिवार से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करके आप खुश होंगे। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिलेगा। आय के स्रोत भी मजबूत होंगे। आज काम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से आपके लिए खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन काम समय पर पूरा होने से आपको खुशी भी होगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर रहेगी और किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से पूरा करने से अधिकारियों के बीच प्रशंसा मिलेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने काम या विचारों को किसी पर थोपने की कोशिश न करें। आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। किसी भी काम पर फोकस रहना बहुत जरूरी है। आज जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। आज आप मान-सम्मान को लेकर अधिक सचेत रहेंगे। आज अतिरिक्त कार्यभार लेने में संकोच न करें। धैर्य और विनम्रता बनाए रखें। आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना आएगी। नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। 

मीन

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी आपको काफी समय से चाहत थी। आज किसी महत्वपूर्ण विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम पूरे करेंगे। आज आप अपने लिए कुछ नियम बनाएंगे और आपके कुछ महत्वपूर्ण काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इससे आपको शांति मिलेगी। आज आपको अपने करियर में अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network