Saturday 21st of September 2024

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों को होगी भगवान शनिदेव की कृपा, जानिए आज का राशिफल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 21st 2024 08:12 AM  |  Updated: September 21st 2024 08:12 AM

Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों को होगी भगवान शनिदेव की कृपा, जानिए आज का राशिफल

ब्यूरोः आज यानी शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 21 सितंबर को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आपको व्यवसाय में किसी नए काम की योजना बनाने की जरूरत होगी। आपके काम से जुड़ी कोई समस्या सुलझ जाएगी।  

वृषभ

आप धार्मिक और दान-पुण्य के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके पिता आपको कोई व्यावसायिक सलाह दे सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई लंबित काम पूरा हो जाएगा। 

मिथुन

आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको किसी व्यावसायिक सौदे के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। रोमांटिक रिश्तों में रहने वाले लोग खुशियों का अनुभव करेंगे। 

कर्क

कर्क राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप किसी काम को जल्दबाजी में करेंगे तो गलती हो सकती है।

सिंह  

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। किसी अधूरे काम के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंताएं आपके मन में रहेंगी। 

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज  का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे। कोई व्यापारिक सौदा पक्का हो सकता है। पुरस्कार मिलने से आप खुशनुमा माहौल महसूस करेंगे। 

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। कोई काम अधूरा रह सकता है, जिससे निराशा हो सकती है। आपके जीवनसाथी को पेट की समस्या हो सकती है।  

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। काम के बोझ के कारण आपको सिरदर्द हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर परिवार में कुछ उलझन हो सकती है। अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें।

धनु 

धनु राशि के जातकों को आज साझेदारी में काम करने से बचना चाहिए। आपको कोई पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कोई आपके लिए उपहार ला सकता है। 

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए आज धन-संपत्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आपके बच्चे को पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप गुरुओं से सलाह ले सकते हैं। परिवार में चल रहा कोई विवाद समाप्त होगा।  

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ा काम मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network