Thursday 19th of September 2024

18 September 2024 ka Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें अन्य राशियों के बारे में

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 18th 2024 10:32 AM  |  Updated: September 18th 2024 10:32 AM

18 September 2024 ka Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन, जानें अन्य राशियों के बारे में

ब्यूरो: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और बुधवार है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 8.05 बजे तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नान-दान की पूर्णिमा है। आज दोपहर 11 बजे तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज प्रतिपदा तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी आज ही लगेगा। पढ़े आज का राशिफल.... 

मेष राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। आज आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में आपसी स्नेह बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। 

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको किसी रिश्तेदार को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। योजनाबद्ध कार्यों में उसका उपयोग करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आज छात्र कुछ महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के आसार हैं। ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम करें, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। अगर आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के पद में वृद्धि होगी। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। छात्र अपने लंबित प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज आप फिट रहेंगे। 

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे और बाधाओं से भरे काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आपके परिवार के लोग किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। आज आप किसी से लिया हुआ कर्ज वापस कर देंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी पहले से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। फैशन डिज़ाइनरों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके पारिवारिक हालात पहले से अधिक अनुकूल बनेंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। आज आपके विरोधी किसी काम में आपकी सलाह मांगेंगे। आज आपको समाज में आपके काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी आमदनी की तुलना में आपके खर्चे बढ़ेंगे। आज किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें। छात्र आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज आपको व्यापार में अपने बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आज किसी की बातों का जरूरत से ज्यादा जवाब देने से बचें। आज सड़क पर यात्रा करते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए फायदेमंद साबित होगा। 

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी काम में आपके प्रयास सफल होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह के लिए अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आज मित्र आपका मनोबल बढ़ाएंगे, आप उनसे अपने विचार साझा करेंगे। आज आपको वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है। डिजाइनरों को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने सहकर्मियों के साथ नई बाइक खरीदने के विचार पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे। 

धनु राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में अच्छा तालमेल रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों के लिए आज कंप्यूटर से जुड़ा सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए कोई उपहार लेकर आएगा। दोस्तों के साथ टूर का आनंद उठाएंगे। आज आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में उत्साह से भरा माहौल रहेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में अधिक मन लगेगा।

 मकर राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चल रहा पारिवारिक कलह आज खत्म होगा। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ नया वाहन खरीदने के विचार पर चर्चा करेंगे। स्टेशनरी का व्यवसाय करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय पर दवा दें… और उनका ख्याल रखें। आज आपको अपने माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर के बुजुर्गों से आपको आगे बढ़ने की सलाह मिलेगी, जो भविष्य में आपके काम आएगी। आज किसी लेखक की पुस्तक प्रकाशित होगी, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार मिलेगा। खुद को फिट और फाइन रखने के लिए व्यायाम करें। आज आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा, और आप कुछ और शुरू करने का भी मन बनाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को जल्द ही बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फोन पर लंबी बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप किसी खास मेहमान के स्वागत में व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली के व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग अपने करियर में नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे, आपको आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। बेवजह की बातों के बारे में सोचने से बचने की कोशिश करें। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network