Sunday 29th of September 2024

12 September 2024 ka Rashifal: सिंह राशि वालों की योजना को मिलेगी गति, जानिए अन्य के बारे में

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 12th 2024 08:31 AM  |  Updated: September 12th 2024 08:31 AM

12 September 2024 ka Rashifal: सिंह राशि वालों की योजना को मिलेगी गति, जानिए अन्य के बारे में

ब्यूरो: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार है। नवमी तिथि आज रात 11:33 बजे तक रहेगी। आज महानंदा नवमी है। आयुष्मान योग आज रात 10.41 बजे तक रहेगा। साथ ही आज रात 9.53 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा। पढ़े आज का राशिफल ....  

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। अधिक व्यस्तता के कारण आप अपने आस-पास के माहौल पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रियजनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे। आज आपके घर पर किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी न दिखाएं। अगर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच जाएंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन शुभ है, कर सकते हैं, आपको अपने काम में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। दान-पुण्य के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। 

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। शासन-प्रशासन के मामलों में सावधानी बरतें। आज निवेश से जुड़े मामले गति पकड़ेंगे। आज किसी अजनबी पर बहुत सोच-समझकर भरोसा करें। छात्र अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। आपके प्रिय के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

कर्क राशि 

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसलिए बजट में रहने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कोई प्रॉपर्टी डील न करें। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आज आप कुछ पुरानी समस्याओं को सुलझाने की योजना बनाएंगे। आज आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। डॉक्टरों के लिए आज का दिन अच्छा है। 

सिंह राशि 

आज का दिन शुभ और फलदायी रहने वाला है। आपकी योजनाओं में गति आएगी। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे। आज आपको बड़ों का साथ और सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में आ रही बाधाओं से राहत मिलेगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था और विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और अपने माता-पिता से भी सलाह लेंगे। आज अगर आप सरकारी कामों में नीतियों और नियमों का पूरा ध्यान रखेंगे तो आपके लिए काम करना आसान हो जाएगा। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। अगर आप अपने जरूरी कामों की लिस्ट बना लेंगे तो आपके काम पूरे हो जाएंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको सम्मान दिलाएगी। आज सभी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। लंबे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है और उसके साथ लंच पर जा सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के काम को निपटाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से आपको हर मामले में सकारात्मक रहना होगा। आज आप दोस्तों के साथ किसी पुरानी समस्या पर चर्चा कर सकते हैं, इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। काम के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी आज कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आस-पास किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले पर दूसरों से बातचीत या सलाह-मशविरा करना फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण काम और रिश्तों के बारे में सोचेंगे और योजना बनाएंगे। आज आपको ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। अगर आप रुके हुए कामों को आज नए सिरे से आजमाएंगे तो सफल हो सकते हैं। आज काम पर पूरा ध्यान देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपने काम को शांति से पूरा करने की कोशिश करें। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आज आपका पैसा पारिवारिक मामलों में खर्च हो सकता है। आज कार्यस्थल पर किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। आज आप नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आप नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन से लाभ प्राप्त करेंगे। बच्चों की तरक्की से आपको खुशी मिलेगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने से बड़े या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज आप कड़ी मेहनत, धैर्य और समझदारी से कोई भी कठिन काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। लेकिन ऑफिस में व्यस्त रहने के कारण आप घर देर से पहुंचेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रुक जाएं। परिवार में शुभ कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। आपका जीवनसाथी आज पहले किया वादा पूरा करेगा, इससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यावसायिक मामलों में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज फोन पर लंबी बात करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप किसी से ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए बात कर सकते हैं, इसमें आप सफल रहेंगे। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कोई योजना तैयार करेंगे। आज आपको कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपका जीवनसाथी आज आपकी बातों को अच्छे से समझेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बनायेंगे, परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network