Sunday 29th of September 2024

12 July 2024 Ka Rashifal: मकर राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 12th 2024 11:03 AM  |  Updated: July 12th 2024 11:03 AM

12 July 2024 Ka Rashifal: मकर राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

ब्यूरो: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि, षष्ठी और शुक्रवार है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12:33 बजे तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5:15 बजे तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4:09 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6:58 बजे मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। 

मेष

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किए गए कामों का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। समस्याओं से जल्दी निपटने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आज आपको किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। महिलाएं आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी।

वृषभ

आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कारोबारी अगर अपनी प्लानिंग को गुप्त रखेंगे तो सफल रहेंगे। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी भी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक-दूसरे को उपहार देंगे।

मिथुन

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज व्यापार में कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए मददगार रहेगा। आज आपको किसी कॉलेज से टीचिंग का ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको कई जटिल सवालों के जवाब मिलेंगे और असमंजस की स्थिति खत्म होगी। आज आपको किसी काम से बड़ा फायदा मिलने वाला है। आज आपको किसी निजी काम में अपनी बहन से उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग आज किसी अच्छी जगह पिकनिक मनाने जाएंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकता है।

सिंह

सिंह राशि आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के लोग अगर आज समझदारी से काम लेंगे तो आपको फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन का मौका मिलने के आसार हैं। आज आपके मन में अधिक धन कमाने के विचार आएंगे। आज किसी कठिन परिस्थिति में आपको किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आज कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं।

कन्या 

कन्या राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको फायदा होने वाला है। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज रखना न भूलें। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी का दिल अपनी ओर खींचेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। 

तुला 

तुला राशि आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनाई गई योजनाओं को लागू करना आज अच्छा रहेगा। आपके आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में अपनी बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगेगा। आज आपमें प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। नए कारोबार में माता-पिता की सलाह कारगर साबित होने वाली है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। कॉलेज में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आज खुद को बेकार की चीजों से दूर रखें, नहीं तो आपका ज्यादा समय बेकार की चीजों में चला जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। धन लाभ के योग हैं। साझेदारी आज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा। ऑफिस में कोई नई पहल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, आपका मनपसंद स्थान पर तबादला हो सकता है। आपको अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन नए बदलाव लेकर आने वाला है। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप कोई मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। नए काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने काम में आत्मविश्वास की झलक देखने को मिलेगी। आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपनों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरी बनाए रखेंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ अनुभवी लोगों से होगी। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network