Sunday 29th of September 2024

11 September 2024 ka Rashifal: वृषभ राशि वालों को कामकाज में मिलेगी अधिक तरक्की

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 11th 2024 08:03 AM  |  Updated: September 11th 2024 08:03 AM

11 September 2024 ka Rashifal: वृषभ राशि वालों को कामकाज में मिलेगी अधिक तरक्की

ब्यूरो: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार है। अष्टमी तिथि आज रात 11.47 बजे तक रहेगी। प्रीति योग आज रात 11.55 बजे तक रहेगा। साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 9.22 बजे तक रहेगा। पढ़े आज का राशिफल ....  

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर नए सिरे से सोच सकते हैं। अगर आप बाजार में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं तो पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद ही निवेश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद आप तरोताजा महसूस करेंगे। दूसरों के साथ सहयोग करने से आज आपकी छवि सबके बीच अच्छी बनी रहेगी। सभी आपसे खुश रहेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको शहर से बाहर या विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले से ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं उनके लिए दिन ज्यादा फायदेमंद रहेगा। काम में आपको ज्यादा तरक्की मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात के भी संकेत हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरू करें, उसे समय पर पूरा करें। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी या सहकर्मी से आपको सहयोग मिल सकता है। बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सभी का सहयोग मिलेगा। 

कर्क राशि 

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपका काम पूरा हो रहा है, लेकिन शाम तक कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आज कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपके दिमाग में अपने आप नए-नए विचार आएंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

सिंह राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वे इस संबंध में किसी से सलाह ले सकते हैं। आज आपको पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापार में आज आपको अचानक से आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम सफल होंगे। जो लोग काफी समय से अपनी बेटी के लिए वर की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, आपको अपनी बेटी के लिए योग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। आप उनके साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। 

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। यह भविष्य में आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। टूर एंड ट्रैवल के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके मुंह से निकली एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपना व्यापार किसी दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहते हैं तो उस जगह की अच्छे से जांच कर लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, आपके बॉस और अन्य सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। ऑफिस में किसी काम की जिम्मेदारी आप ले सकते हैं। दांपत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

 धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर पाएंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। फाइनल ईयर के छात्रों को कोई काम मिल सकता है। इससे आप अपने सपने पूरे कर पाएंगे। 

मकर राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। थोक व्यापारी आज विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। अगर आप किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना चाहते हैं तो आज उससे जुड़े फैसले ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर-बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। सभी लोग आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। सामाजिक कार्य करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप कोई एनजीओ शुरू कर सकते हैं या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं रहेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखना चाहेंगे। ऑफिस में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोग आज सफल रहेंगे। किसी बड़े समूह से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी उत्पाद की मार्केटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के भी योग हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network