Saturday 5th of October 2024

Delhi Politics: दिल्ली में AAP को झटका, दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 25th 2024 03:36 PM  |  Updated: September 25th 2024 03:48 PM

Delhi Politics: दिल्ली में AAP को झटका, दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल

ब्यूरोः दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की दो पार्षद प्रीति और सरिता फोगट बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। प्रीति वार्ड नंबर 217 दिलशाद कॉलोनी से पार्षद हैं, जबकि फोगट वार्ड नंबर 150 ग्रीन पार्क से हैं। 

आप के दोनों नेता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए। यह बदलाव दिल्ली नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक से पहले हुआ है। कल एमसीडी की बैठक होनी है, जिसमें एक स्थायी समिति सदस्य का चुनाव होना है। 

बैठक से ठीक एक दिन पहले आप के दो पार्षद भाजपा में शामिल हो गए, जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बड़ा झटका है।  कमलजीत शेहरावत के सांसद बनने के बाद स्थायी समिति सदस्य की एक सीट खाली हो गई थी और बैठक में चुनाव होगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network