Thursday 4th of July 2024

International Yoga Day 2024: ऐसे योग करने से हो सकता है शारीरिक नुकसान, कभी न करना यह गलतियां...

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 21st 2024 06:04 PM  |  Updated: June 21st 2024 06:04 PM

International Yoga Day 2024: ऐसे योग करने से हो सकता है शारीरिक नुकसान, कभी न करना यह गलतियां...

ब्यूरो: 21 जून 2024 को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। योग करने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ अच्छी बनी रहती है। लेकिन यह तभी संभव है अगर आप सही तरीके से करते हैं। बिना किसी जांच के गलत योग करने से आप अपने शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। 

                 

                         जानिए योग करने के सही तरीके और उसके फायदे

योग के फायदे

योग करने से हमें आंतरिक शांति और स्थिरता भी मिलती है और कुछ लोग रोजाना करते हैं तो कुछ कभी- कभार। योग से आंतरिक अंगों की मजबूती होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही योग अस्थमा का इलाज करता है। इसी के साथ दिल से संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मददगार है, वजन घटाने में सहायक है। योग के और भी कई फायदे हैं जो मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही शरीर और मन को शांत करने के लिए शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। 

गलत योग से क्या-क्या हो सकता है

योग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन शरीर की क्षमता से ज्यादा अगर आप जबरदस्ती योग का अभ्यास करेंगे तो इससे आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। योग करने से पहले वार्म अप करना बहुत जरूरी है। गलत योग से शरीर के मसल्स के खिंचाव का डर बना रहता है, योग को एक दिन में नहीं सीखा जा सकता और अगर आप योग में एक्सपर्ट नहीं हैं तो धीरे- धीरे कोशिश करें और हर दिन कोशिश को बढ़ाएं। जैसे की आप जानते हैं प्रैक्टिस मैक्स ए मैन परफेक्ट, तो योग की प्रैक्टिस से आप योग में परफेक्ट बन जाएंगे पर यह तभी होगा अगर आप सही तरीके से करते हैं। 

खान-पान का ध्यान है जरूरी

आप डाइट एक्सपर्ट या योगा टीचर की राय ले सकते हैं। योग से पहले आपको सिंपल कार्बोहाइड्रेट, जल्दी पचने वाली चीजें या एनर्जी वाले स्नैक्स का सेवन करना चाहिए। योग के बाद नाश्ते में फल, ड्राई- फ्रूट्स, ग्रीक योगर्ट, ग्रेनोला, टोफू, फलियां, केला, पुदीना, ब्लूबेरी, ग्रीक योगर्ट खा सकते हैं साथ ही एनर्जी वाला खाने का वास करें।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network