Thursday 4th of July 2024

Horoscope July 1: मीन राशि वालों के लिए पॉलिसी में निवेश के लिए शुभ दिन,जानें अन्य का हाल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 01st 2024 01:35 PM  |  Updated: July 01st 2024 01:35 PM

Horoscope July 1: मीन राशि वालों के लिए पॉलिसी में निवेश के लिए शुभ दिन,जानें अन्य का हाल

ब्यूरो: 1 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए कौन सा लकी नंबर और लकी रंग रहेगा।

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार है। दशमी तिथि आज सुबह 10:27 बजे तक रहेगी। सुकर्मा योग आज दोपहर 1:42 बजे तक रहेगा। साथ ही भरणी नक्षत्र पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 5:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा कल शाम 4:10 बजे नेपच्यून मीन राशि में वक्री हो जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 1 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपके लिए कौन सा लकी नंबर और लकी रंग रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। आज आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज अपनी कोई भी बात किसी से भी चर्चा करने से बचें। व्यापार में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपको अधिकतम लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

वृषभ राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी लेकिन काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। आपको बस अपने काम को समझदारी और कुशलता से करने की जरूरत है। वर्तमान में आपने जो नई नीतियां बनाई हैं, उनसे आपको काफी फायदा होने वाला है। अगर आप इस समय कोई बीमा या निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा।

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको किसी काम के लिए की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी नए निवेश की योजना बनाएं, आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। लवमेट आज घूमने जाएंगे। 

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे, आपकी उपस्थिति को महत्व दिया जाएगा। पहले से चली आ रही किसी समस्या से आपको राहत मिल सकती है। आज आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर अधिक सक्रिय और गंभीर रहेंगे। कोशिश करने पर कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, सोच-समझकर ही अपना काम करें। 

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में जिम्मेदारियां और कार्यभार अधिक रहेगा। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आप अपने कार्यों को गंभीरता और ईमानदारी से पूरा करने में लगे रहेंगे। इससे आपके बॉस प्रसन्न होंगे। आज घर में शांति का माहौल रहेगा। आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। आपकी माता आपसे कोई ऐसी चीज मांग सकती हैं जिसे पूरा करने में उन्हें खुशी होगी। आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। 

कन्या राशि 

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी के बारे में बात करेंगे और कुछ फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे। अगर कोई कानूनी समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनेता से मिलने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप किसी इंटरव्यू में चयनित होंगे और अच्छी नौकरी प्राप्त करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप कोई उपलब्धि हासिल करेंगे, लोग आपको बधाई देंगे। आज आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर कोई सरकारी या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला अटका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका काम सफल होगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों में सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय अगर आप उसका समाधान ढूंढेंगे तो आपको जल्द ही समाधान मिल जाएगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। छात्रों को अपनी सोच में और अधिक सकारात्मकता लाने की जरूरत है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज भाई-बहनों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप अपना समय बच्चों के साथ बिताएंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आप सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं। आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। आज आप अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों का रुझान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद खास है, पदोन्नति के योग हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन पारिवारिक सुख में वृद्धि लेकर आएगा। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपको कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज दूर होंगी, आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाएंगे। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको प्रोजेक्ट वर्क में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काम करने और सफलता पाने का आपका जुनून आपको सफलता दिलाएगा। बीमा और कमीशन के कारोबार में आपको विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज मनचाही परियोजना पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके बेटे का किसी अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझेंगे। 

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन शुभ है। यह निवेश आने वाले दिनों में बेहतर लाभ देगा। आज आप घर के लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस राशि के जो लोग किसी व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network