Saturday 5th of October 2024

Heatwave: उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप, IMD ने 5 दिनों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 22nd 2024 09:34 AM  |  Updated: May 22nd 2024 09:34 AM

Heatwave: उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप, IMD ने 5 दिनों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

ब्यूरोः भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले 5 दिनों में राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है।  

तापमान 47°C के बीच रहने की संभावना 

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है और हमने पिछले 2-3 दिनों में इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। राज्यवार पूर्वानुमान के बारे में अगले पांच दिनों के लिए राजस्थान में रेड अलर्ट हमने एक जारी किया है। वैज्ञानिक ने कहा कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

साथ में उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में प्रचलित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। हमने पहले ही इन दोनों राज्यों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। कुमार ने कहा कि पड़ोसी उत्तर प्रदेश में हमने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network