Thursday 4th of July 2024

इस रूट पर जल्द शुरू होगी वंदे भारत, यात्रियों की हो जाएगी मौज!

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 28th 2024 11:38 AM  |  Updated: June 28th 2024 11:38 AM

इस रूट पर जल्द शुरू होगी वंदे भारत, यात्रियों की हो जाएगी मौज!

ब्यूरो: देश की हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे बहुत जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। जल्द ही दक्षिणी रेलवे बेंगलुरु से मदुरै के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाएगी। हाल ही में इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया था। रेलवे के मुताबिक जुलाई में बेंगलुरु से मदुरै के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का संचालन किया जाएगा, हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

रूट और टाइम टेबल

रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस मदुरै रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे चलेगी और दोपहर 1.15 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। वापसी के समय ट्रेन बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.45 बजे चलेगी, फिर शाम बजे सलेम स्टेशन पहुंचेगी और रात 10.25 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में भी आठ कोच होंगे। जिसमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव कार दो तरह के कोच शामिल हैं। 

कितना होगा किराया

मदुरै-बेंगलुरु-मदुरै वंदे भारत ट्रेन के किराये को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अनुमान है कि एसी चेयर कार का किराया 1300 रुपये और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया 2300 रुपये के आसपास हो सकता है। वहीं आने वाले समय में कई अन्य रुट्स पर भी वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जाएगा।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network