Saturday 6th of July 2024

Modi Government 3.0: मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की आई लिस्ट, जानिए किन नेताओं का नाम शामिल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 09th 2024 03:56 PM  |  Updated: June 09th 2024 05:26 PM

Modi Government 3.0: मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की आई लिस्ट, जानिए किन नेताओं का नाम शामिल

ब्यूरोः राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए के सहयोगी दलों के बीच मंत्री पद के बंटवारे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को कैबिनेट में शीर्ष मंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, एनडीए खेमे के कई अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) और चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी के कई नेताओं को फोन किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि अब तक जेडी (यू) सांसद रामनाथ ठाकुर, जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी और टीडीपी सांसद डॉ. पी चंद्रशेखर और राम मोहन नायडू को मंत्री पद के लिए फोन किया गया है। इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी और आरएलडी के जयन चौधरी को भी मोदी 3.0 सरकार के लिए मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। 

इसके अलावा, लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल के नाम भी सरकार में शामिल होने के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मोदी कैबिनेट 3.0 में अन्य संभावित मंत्रियों की सूची

  • नितिन गडकरी (भारतीय जनता पार्टी)
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया (भारतीय जनता पार्टी)
  • शिवराज सिंह चौहान (भारतीय जनता पार्टी)
  • पीयूष गोयल (भारतीय जनता पार्टी)
  • गिरिराज सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
  • कमलजीत सहरावत (भारतीय जनता पार्टी)
  • जॉर्ज कुरियन (भारतीय जनता पार्टी)
  • रवनीत सिंह बिट्टू (भारतीय जनता पार्टी)
  • जी किशन रेड्डी (भारतीय जनता पार्टी)
  • बंदी संजय कुमार (भारतीय जनता पार्टी)
  • सीआर पाटिल (भारतीय जनता पार्टी)
  • लल्लन सिंह (जनता दल-यूनाइटेड)
  • रामदास अठावले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया)
  • रक्षा खडसे (भारतीय जनता पार्टी)
  • प्रतापराव जाधव (शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना) सेना)
  • वी सोमन्ना (भारतीय जनता पार्टी)
  • भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
  • राज भूषण निषाद (भारतीय जनता पार्टी)
  • सतीश चंद्र दुबे (भारतीय जनता पार्टी)
  • नीमुबेन जयंतीभाई बंभानिया (भारतीय जनता पार्टी)
  • निरामला सीतारमण (भारतीय जनता पार्टी)
  • डॉ एस जयशंकर (भारतीय जनता पार्टी)
PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network