Monday 30th of September 2024

Mia Khalifa: मंदिर के होर्डिंग पर देवी-देवताओं की तस्वीरों संग मिया खलीफा की तस्वीर, मचा बवाल

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 09th 2024 01:48 PM  |  Updated: August 09th 2024 01:52 PM

Mia Khalifa: मंदिर के होर्डिंग पर देवी-देवताओं की तस्वीरों संग मिया खलीफा की तस्वीर, मचा बवाल

ब्यूरो: तामिलनाडु के कांचीपुरम जिले में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक धार्मिक उत्सव के दौरान एक होर्डिंग पर पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर लगाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद अब हंगामा खड़ा हो गया। जिस किसी ने भी ये पोस्टर देखा दंग रह गया। मिया खलीफा की तस्वीर देखकर लोग भड़क गए।  इस मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत होर्डिंग हटा दी।  

गौरतलब है कि आदि पेरुकु उत्सव के लिए होर्डिंग्स लगाए गए थे। इस होर्डिंग पर मिया खलीफा की तस्वीर लगी हुई थी। वह सिर पर दूध का बर्तन ले जाती नजर आईं। इसमें उन्होंने पारंपरिक कपड़े भी पहने हुए थे।

मिया खलीफा की फोटो वाला ये होर्डिंग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग अपने-अपने तरीके से इस मामले की समीक्षा करने लगे। आपको बता दें कि होर्डिंग पर मिया खलीफा के अलावा आठ अन्य तस्वीरें भी लगाई गई थीं। ये सभी तस्वीरें स्थानीय लोगों की थीं। इस होर्डिंग के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे हटा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कौन हैं मिया खलीफा?

मिया खलीफा का जन्म लेबनान की राजधानी बेरूत में हुआ था। उन्होंने 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई एडल्ट फिल्में कीं, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और पॉर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मिया खलीफा सोशल मीडिया के जरिए अपने लाखों फैन्स से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network