Tuesday 2nd of July 2024

Lok Sabha Session: राष्ट्रपति का अभिभाषण, सेनाओं में सुधार का दावा, विपक्ष ने नीट-नीट के लगाए नारे

Reported by PTC Bharat Desk    |  Published by  Rahul Rana   |  June 27th 2024 11:00 AM  |  Updated: June 27th 2024 11:55 AM

Lok Sabha Session: राष्ट्रपति का अभिभाषण, सेनाओं में सुधार का दावा, विपक्ष ने नीट-नीट के लगाए नारे

Jun 27, 2024 11:55 AM

राष्ट्रपति बोलीं- सेना को आधुनिक बनाना जरूरी


Jun 27, 2024 11:55 AM

ये सदी भारत की सदी है, और इसका प्रभाव आने वाले एक हजार वर्षों तक रहेगा।

 

Jun 27, 2024 11:55 AM

हम सभी को ये हमेशा ध्यान रखना है कि विकसित भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षा है, संकल्प है। इस संकल्प की सिद्धि में अवरोध पैदा न हो, ये हम सभी का दायित्व है।


Jun 27, 2024 11:53 AM

हम सभी को ये हमेशा ध्यान रखना है कि विकसित भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षा है, संकल्प है। इस संकल्प की सिद्धि में अवरोध पैदा न हो, ये हम सभी का दायित्व है


Jun 27, 2024 11:52 AM

अब भारत के उस भूभाग, हमारे जम्मू-कश्मीर में भी संविधान पूरी तरह लागू हो गया है, जहां आर्टिकल 370 की वजह से स्थितियां कुछ और थीं


Jun 27, 2024 11:52 AM

कोरोना का महासंकट हो, भूकंप जैसी कोई त्रासदी हो या फिर युद्ध की स्थितियां, भारत मानवता को बचाने में आगे रहा है


Jun 27, 2024 11:51 AM

आज के समय में टेक्नॉलॉजी हर दिन और उन्नत हो रही है। ऐसे में मानवता के विरुद्ध इनका गलत उपयोग बहुत घातक है


Jun 27, 2024 11:51 AM

भारत के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र के प्रति अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है, चुनाव से जुड़ी संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताया है।


Jun 27, 2024 11:50 AM

मेरी सरकार, विकास के साथ ही विरासत पर भी उतना ही गर्व करते हुए काम कर रही है


Jun 27, 2024 11:50 AM

मेरी सरकार भविष्य निर्माण के प्रयासों के साथ ही भारतीय संस्कृति के वैभव और विरासत को फिर से स्थापित कर रही है।


Jun 27, 2024 11:42 AM

2036 ओलिंपिक की तैयारी में जुटे

भारत के युवा खिलाड़ी कुछ दिन बाद पेरिस ओलिंपिक जाने वाले हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। इसके साथ ही हम 2036 ओलिंपिक की तैयारी के लिए प्रयासरत हैं।

Jun 27, 2024 11:39 AM

पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे

हाल ही में कुछ परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है।

पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुईं, इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। संसद ने भी इसके लिए कानून बनाया है।

Jun 27, 2024 11:31 AM

मेरी सरकार हरित क्रांति के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है: मुर्मू


Jun 27, 2024 11:28 AM

पीएम सूर्य घर योजना में एक करोड़ परिवार रजिस्टर्ड

30 हजार महिलाओं को कृषि सखी बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे किसानों की मदद कर सकें। मेरी सरकार का ये प्रयास है कि वे अधिक से अधिक बचत कर सकें। बैंक में ज्यादा ब्याज देने वाली सुकन्या समृद्धि योजना से उन्हें बहुत लाभ हो रहा है।

पीएम सूर्य घर योजना में कम समय में एक करोड़ परिवार रजिस्टर्ड हैं। मेरी सरकार की योजनाओं में प्राथमिकता किसानों, महिलाओं और गरीबों को दी जा रही है।

Jun 27, 2024 11:20 AM

ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी है -राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विकास गति को तेज किया जाएगा. ग्रोथ की निरंतरता हमारी गारंटी है और आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे. किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए. हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर करेंगे. '


Jun 27, 2024 11:14 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव आयोग का जताया आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी. उन्होंने देश में सफल चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी और देशवासियों की तरफ से चुनाव आयोग का आभार जताया.



Jun 27, 2024 11:08 AM

राष्ट्रपति ने कहा- पहली बार घर पर जाकर मतदान करवाया गया


Jun 27, 2024 11:08 AM

राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू

मैं 18वीं लोकसभा के सदस्यों को बधाई देती हूं। आप देश के मतदाताओं का विश्वास जीत कर आए हैं। ये सौभाग्य कम लोगों को मिलता है। मुझे आशा है आप इसे निभाएंगे।

Jun 27, 2024 11:05 AM

संसद पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया


ब्यूरो:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार, 27 जून को 18वीं संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। अपने संबोधन के दौरान, उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नव-निर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करने की उम्मीद है।

संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण से पहले, सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "यह परंपरा है और ऐसा हर बार होता है। हम राष्ट्रपति को सुनते हैं। वह वास्तव में सरकार का भाषण होता है।"

इस साल कम से कम एक अच्छे भाषण की उम्मीद है: मल्लिकार्जुन खड़गे संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "देखते हैं कि वे क्या नए कार्यक्रम देने जा रहे हैं और पिछले साल और उससे पहले उन्होंने कितने कार्यक्रम लागू किए। इस साल कम से कम एक अच्छे भाषण की उम्मीद है। यह सरकारी भाषण नहीं होना चाहिए, यह राष्ट्रपति का अभिभाषण होना चाहिए।"

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network