Tuesday 17th of September 2024

Lok Sabha Election 2024: हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने भरा नामांकन, पांचवीं बार लड़ेंगे संसदीय चुनाव

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 13th 2024 03:28 PM  |  Updated: May 13th 2024 03:28 PM

Lok Sabha Election 2024: हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने भरा नामांकन, पांचवीं बार लड़ेंगे संसदीय चुनाव

ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पांचवीं बार अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मौजूद रहे।  

आज यानी सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय हमीरपुर पहुंचे। नामांकन से पूर्व अनुराग ठाकुर ने कुलदेवी अवाहदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने पांचवीं बार मुझ में विश्वास व्यक्त किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से फिर एक बार भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उतारा है। हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा और देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से मोदी सरकार बनाएंगे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network