Monday 8th of July 2024

हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभाली कमान

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 04th 2024 03:15 PM  |  Updated: July 04th 2024 06:55 PM

हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभाली कमान

ब्यूरोः झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष  अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

बता दें हेमंत सोरेन ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे राजभवन पहुंच कर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन के सरकार बनाने के दावे को स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। राजभवन की तरफ से जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया।

हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन भी पहुंचीं थीं राजभवन

हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई एमएल के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचे। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता और सीपीआई एमएल विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन भी राजभवन पहुंचीं।

ट्वीट कर दी जानकारी

सरकार बनाने के लिए निमंत्रण मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राज्यपाल के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।

28 जून को जेल से हुए थे रिहा

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले हेमंत सोरेन को उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network