Tuesday 9th of July 2024

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से किया गिरफ्तार

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 16th 2024 11:48 AM  |  Updated: April 16th 2024 11:48 AM

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से किया गिरफ्तार

ब्यूरोः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के तौर पर हुई है। 

इस मामले को लेकर गुजरात की भुज पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पश्चिम कच्छ पुलिस ने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

वहीं, इस मामले में मुंबई और गुजरात की पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है और दूसरी टीम को हैंडओवर करने की कार्रवाई पूरी की जा रही है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में हाजिर किया जायेगा। वहीं, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद पुलिस ने उनके आवास के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network