Sunday 29th of September 2024

Bank Holidays in October: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें अपना काम

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Md Saif  |  September 25th 2024 11:47 AM  |  Updated: September 25th 2024 11:47 AM

Bank Holidays in October: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें अपना काम

ब्यूरो:  Bank Holidays in October- जल्द ही सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और साल 2024 के अक्टूबर महीने की शुरुआत होने वाली है। अक्टूबर 2024 में कई सारे त्योहार हैं, जिस वजह से कई दिन बैंकिंग अवकाश रहेंगे। आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर की बात करें तो अक्‍टूबर में लगभग 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसमें नवरात्र से लेकर दशहरा और दिवाली तक की छुट्टी शामिल हैं। अगर आपको अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो आप समय रहते अपना काम पूरा कर लें। अगर आप अक्टूबर में बैंक के लिए निकलते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें, जिससे आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

अक्टूबर में 15 दिन रहेगा बैंक हॉलिडे

बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों का कोई काम न रुके और उन्हें किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए आरबीआई महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर देता है। जिससे ग्राहक समय से पहले अपने बैंक के काम निपटा लें। आरबीआई हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 31 दिन वाले अक्टूबर महीने में 15 दिन अवकाश रहने वाला है। इस लिस्ट में शनिवार, रविवार के साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कारण एक दिन बैंक बंद रहेंगे। गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, काटी बिहू और दीवाली के कारण भी बैंकों में अवकाश रहेगा।

जानें अक्टूबर 2024 में कब-कब होंगे बैंक हॉलिडे

1 अक्टूबर (मंगलवार) - विधानसभा चुनाव के कारण जम्मू में बैंक बंद

2 अक्टूबर (बुधवार) - गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंकों में अवकाश 

3 अक्टूबर (गुरुवार) - शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के कारण जयपुर में बैंकों में अवकाश

6 अक्टूबर (रविवार) - रविवार 

10 अक्टूबर  (गुरुवार) - दुर्गा पूजा

11 अक्टूबर (शुक्रवार) - महाअष्टमी

12 अक्टूबर (शनिवार) - दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा 

13 अक्टूबर  (रविवार) - रविवार 

14 अक्टूबर (सोमवार) - दुर्गा पूजा या दासेन के कारण गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा

16 अक्टूबर (बुधवार) - लक्ष्मी पूजा के अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद

17 अक्टूबर (गुरुवार) - महर्षि वाल्मीकि और कांटी बिहू के बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश

20 अक्टूबर (रविवार) - रविवार

26 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

27 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश

31 अक्टूबर (गुरुवार) - दीवाली

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network