Thursday 4th of July 2024

सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल की शादी, घर पर हुई जश्न की शुरुआत, तस्वीरें आई सामने

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 22nd 2024 02:33 PM  |  Updated: June 22nd 2024 02:33 PM

सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल की शादी, घर पर हुई जश्न की शुरुआत, तस्वीरें आई सामने

ब्यूरो: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों के घरों पर प्री-वेडिंग फंक्शन भी हो रहे हैं। हालांकि इन फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोगों को शामिल किया गया है। इसी बीच सिन्हा परिवार के घर का एक वीडियो सामने आया है। जो सोनाक्षी की शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है, उनकी और जहीर इकबाल की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है। लेकिन अपनी शादी के साथ साथ अपने परिवार से बढ़ती दूरियों को लेकर भी काफी चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसा मानना है की उनका परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी खुश है और शादी में जरूर शामिल होंगे लेकिन अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ की पिता शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा बाकी परिवार को कोई सदस्य शामिल होगा या नहीं। जहीर के परिवार वाले इस रिश्ते से काफी खुश हैं। परिवार का तो पता नहीं लेकिन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज यह खबर सुनकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

क्या लिखा हनी सिंह ने अपनी स्टोरी पर..

अपनी को स्टार की शादी की खबर सुनकर हनी सिंह ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बधाई देते हुए कहा, सोनाक्षी ने उनके करियर में उन्हें काफी सपोर्ट किया है और वह सोनाक्षी और जहीर की शादी में जरूर जाएंगे। 

शुरू हो चुकी है तैयारियां

शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायणा को सजाना शुरू कर दिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं और ऐसा कहा जा रहा है की शादी घर में ही होगी। घर की सजावट देख कर तो ये नजर आता है की इस शादी को लेकर परिवार खुश है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ये जानकारी दी है की 23 जून को रिसेप्शन है। लेकिन अभी तक शादी की डेट नहीं बताई। दोनों की जोड़ी को बहुत आशीर्वाद और बधाइयां मिल रही हैं और उनके पिता का कहना है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network