Thursday 4th of July 2024

Bigg Boss OTT season 3: आज सामने आएंगे सभी कंटेस्टेंट के चेहरे, बिग बॉस के चलते फेमस कंट्रोवर्सी गर्ल फिर आई सुर्खियों में...

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 21st 2024 01:39 PM  |  Updated: June 21st 2024 01:39 PM

Bigg Boss OTT season 3: आज सामने आएंगे सभी कंटेस्टेंट के चेहरे, बिग बॉस के चलते फेमस कंट्रोवर्सी गर्ल फिर आई सुर्खियों में...

ब्यूरो: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के शुरू होने की उल्टी गिनती अब घंटों में शुरू हो गई है। इसके साथ ही शो के लगातार आ रहे प्रोमो ने दर्शकों के दिलों की धड़कनों को बढ़ाया हुआ है। आज यानि 21 जून से जियो सिनेमा ऐप पर शुरू होने वाला है देश का सबसे रोमांचक शो, Bigg Boss OTT season 3. जिसे इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। अनिल कपूर और बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर फैंस के बीच अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है।

  

शो की टीआरपी में आ सकता है बदलाव                                          

कुछ फैंस अनिल कपूर के शो होस्ट करने से बेहद खुश हैं तो वहीं कुछ लोग काफी नाराज भी हैं। ज्यादातर हर सीजन को सलमान खान ने ही होस्ट किया है और वह चाहते हैं कि इस बार भी सलमान ही होस्ट करें। हालांकि एक बार कारन जौहर ने भी शो को होस्ट किया हुआ है। इस वजह से शो की टीआरपी में बड़ा फर्क आ सकता। सिर्फ यही नहीं बल्कि कंट्रोवर्सी गर्ल यानी वड़ा पाव गर्ल ( चंद्रिका ) के शो में आने से भी लोगों का मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई लोग उसे सपोर्ट कर रहें तो कई उसके खिलाफ भी हैं। अब देखना यह होगा की क्या वड़ा पाव गर्ल इस शो में चार चांद लगाते हैं या हर बार की तरह बस लड़ाई कर के ही सुर्खियों में आएंगी।

 

 कौन- कौन हैं सीजन 3 के कंटेस्टेंट्स

आज यानि शुक्रवार रात को बिग बॉस ओटीटी 3 के सभी कंटेस्टेंट्स सामने आएंगे, जानकारी के मुताबिक कई जाने माने और कई नए चेहरे आज देखने को मिलेंगे। सीजन 3 में साई केतन राव, पौलोमी पालो दास, सना सुल्तान, सना मकबूल, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, शिवानी कुमारी, नीरज, दीपक चौरसिया, कृतिका मलिक, अरमान मलिक और मुनीषा खतवानी का नाम शामिल है।

 सोशल मीडिया पर नजर आई बिग बॉस हाउस की तस्वीरें

हाल ही में सोशल मीडिया पर बिग हाउस की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस हाउस को अंदर और बाहर से बेहद कलरफुल और खूबसूरत बनाया गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के जिम और पूल के बाद बेडरूम को देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।बेडरूम का कलर पिंक और वहीं जिस जगह पर बैठकर कंटेस्टेंट्स शो के होस्ट से बात करते हैं, वहां पर एक ड्रैगन बना हुआ है। इस बार शो का थीम काफी अलग और डार्क नजर आ रहा है।

 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network