Sunday 7th of July 2024

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase: 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुबह 11 बजे तक 25.41 प्रतिशत हुआ मतदान

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Naveen Negi  |  May 07th 2024 12:13 PM  |  Updated: May 07th 2024 12:32 PM

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase: 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुबह 11 बजे तक 25.41 प्रतिशत हुआ मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान हो चुका है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 11 बजे तक असम में 27.34%, बिहार में 24.41%, छत्तीसगढ़ में 29.90%, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 24.69%, गोवा में 30.94%, गुजरात में 24.35%, कर्नाटक में 24.48%, मध्य प्रदेश में 30.21%, महाराष्ट्र में 18.18%, उत्तर प्रदेश में 26.12% और पश्चिम बंगाल में 32.82% मतदान हुआ है।

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह क्रमश: गुजरात अहमदाबाद और गांधीनगर में अपना वोट डाला और सभी लोगों से वोटिंग करने की अपील की।

तीसरे चरण में लगभग 120 महिलाओं सहित 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), परुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। 

महाराष्ट्र की 11 सीटों, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों, कर्नाटक की 28 में से शेष 14 सीटों, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटों पर मतदान हो रहा है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (2 सीटें) शामिल हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network