Monday 8th of July 2024

BHEL Vacancy 2024: BHEL में नौकरी करने का मोका, ITI वाले कर सकते हैं अप्लाई, छूट न जाए मौका!

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 14th 2024 12:23 PM  |  Updated: June 14th 2024 12:23 PM

BHEL Vacancy 2024: BHEL में नौकरी करने का मोका, ITI वाले कर सकते हैं अप्लाई, छूट न जाए मौका!

ब्यूरोः BHEL ने 10वीं पास छात्रों के लिए वेकैंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया BHEL की आधिकरिक वेबसाइट पर 1 जून 2024 से चल रही है। BHEL की इस भर्ती के लिए कहां, कैसे और कब तक अप्लाई कर सकते हैं, इसकी सभी जानकारी है।

ITI पास छात्रों के लिए BHEL यानि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेड्स में उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जून 2024 से BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है और आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। साथ ही उम्मीदवार अपने जरुरी डॉक्यूमेंट्स 24 जून 2024 तक वेबसाइट पर सबमिट कर सकते हैं। 

BHEL अप्रेंटिसशिप 2024 में पदों की संख्या 

BHEL की इस भर्ती के जरिए कुल 170 पदों पर फिटर टर्नर और वेल्डर समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

  • फिटर- 59
  • टर्नर- 17
  • मशीनिष्ट- 40 
  • वेल्डर- 19
  • इलेक्ट्रीशियन- 24
  • ड्राफ्ट्समैन (मैक.)- 02
  • इलेक्ट्रीशियन (मैक.)- 01 
  • कारपेंटर- 02 
  • फाउंड्रिमैन- 06

अप्लाई करने के लिए योग्यता 

  • इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास हो और एनसीवीटी (NCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से वर्ष 2021, 2022, 2023 या 2024 में आईटीआई (ITI) रेगुलर से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास हो। 
  • जो अभ्यर्थी आईटीआई करने के बाद पहले ही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर चुके हैं या जिनके पास एक वर्ष या ज्यादा नौकरी का अनुभव है वे इन पदों के लिए योग्य नहीं है। 
  • जो उम्मीदवार कोई रेगुलर कोर्स कर रहे हैं वे भी अप्लाई नही कर सकते। 

आयु सीमा 

इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए यह 30 वर्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 32 वर्ष अधिकतम आयु सीमा है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्षों की छूट दी गई है। 

चयन प्रक्रिया और और वेतन 

विभिन्न पदों पर चयनित सभी अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग पीरियड में अप्रेंटिसशिप निर्देशों के अनुसार Stipend दिया जाएगा। BHEL Apprentice ITI 2024 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजित कर सकतें हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network