Tuesday 17th of September 2024

Chandigarh: जिला अदालत में फायरिंग, पूर्व AIG ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 03rd 2024 06:08 PM  |  Updated: August 03rd 2024 06:11 PM

Chandigarh: जिला अदालत में फायरिंग, पूर्व AIG ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या

ब्यूरोः चंडीगढ़ जिला अदालत के अंदर आज गोलीबारी की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।  

आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्तौल बरामद 

मिली जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। इसी मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पेश हुए। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। रिटायर एआईजी मालविंदर सिंह सिंधु ने अपने दामाद को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मृतक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैः एसएसपी

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई फायरिंग की घटना पर चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि हमें आज दोपहर करीब 2 बजे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मीडिएशन सेंटर में फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पीड़ित का नाम हरप्रीत सिंह है और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network