Thursday 19th of September 2024

कौन हैं Zepto चलाने वाले कैवल्य वोहरा? 21 साल की उम्र में 3600 करोड़ की है नेटवर्थ

Reported by: PTC Bharat Desk  |  Edited by: Md Saif  |  August 30th 2024 11:28 AM  |  Updated: August 30th 2024 11:54 AM

कौन हैं Zepto चलाने वाले कैवल्य वोहरा? 21 साल की उम्र में 3600 करोड़ की है नेटवर्थ

ब्यूरो: कॉमर्स ऐप जेप्टो (Zepto) के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनें हैं। महज 21 साल की उम्र में वोहरा ने इस लिस्ट में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। वोहरा की कुल संपत्ति 3,600 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरे को-फाउंडर आदित पलिचा लिस्ट में दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं, जिनकी उम्र महज 22 साल है। वोहरा का जेप्टो एप एमेजॉन, स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और बिगबास्केट जैसे प्रमुख खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल जेप्टों बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में काम करता है।

कौन हैं 21 साल के वोहरा?

वोहरा और पलिचा, दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। 18 साल की उम्र में वोहरा ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम से ड्रॉप ले लिया था। उन्होंने अपनी उद्यमिता यात्रा शुरू करने के लिए कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई छोड़ दी। वोहरा ने कोरोना महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की तेज डिलीवरी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 2021 में जेप्टो एप लॉन्च किया था। वोहरा ने शुरुआत में इस एप का नाम किरानाकार्ट रखा था, जोकि एक ऑनलाइन किराना डिलीवरी प्लेटफॉर्म था। ये एप सिर्फ 45 मिनट के भीतर किराने का सामान देने का वादा करता है। लेकिन बाद में कंपनी ने किरानाकार्ट का विस्तार जेप्टो के रुप में कर दिया, जो कि किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का विस्तार था।

19 साल की उम्र में अमीरों की लिस्ट में हुए थे शामिल

कैवल्य वोहरा पहली बार 19 साल की उम्र में IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शामिल हुए थे और तब से हर साल उन्हें इसमें शामिल किया जाता रहा है। 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट नेमील का पत्थर हासिल किया है। इसमें पहली बार भारत के अरबपतियों की संख्या 300 से अधिक हो गई है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC Bharat. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network