Flood In Afghanistan: अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, 33 लोगों की मौत, 27 घायल

By  Deepak Kumar April 15th 2024 05:46 PM

ब्यूरोः अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने अफगानिस्तान में भीषण तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं। 

इसको लेकर तालिबान के प्रवक्ता जनान सैक ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार दुर्भाग्य से हालिया बाढ़ के कारण 33 लोगों की मौत हो गई है और 27 अन्य घायल हो गए हैं। इसी तरह 606 घर या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। सैक ने आगे कहा कि फराह, हेरात, जाबुल और कंधार प्रांतों को अत्यधिक नुकसान और अधिकांश मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ में अधिकांश पीड़ित कंधार प्रांत से थे।

अफगानिस्तान बाढ़, भूकंप, हिमस्खलन, भूस्खलन और सूखे सहित प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सबसे संवेदनशील देशों में से एक है। इससे पहले फरवरी में पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन हुआ था। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मार्च में भी बारिश ने तबाही मचाई थी, जिसमें तीन हफ्ते की बारिश में लगभग 60 लोग मारे गए थे।

संबंधित खबरें