Deepest Well In China: चीन की इस जगह मिला दुनिया में सबसे गहरा कुआं, इतनी है गहराई

By  Deepak Kumar April 27th 2024 05:34 PM -- Updated: April 27th 2024 06:13 PM

ब्यूरोः क्या आपने दुनिया के सबसे गहरे कुआं के बारे में सुना है। अगर नहीं तो इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया में सबसे गहरा है। ये धरती पर सबसे गहरा और सबसे बड़ा प्राकृतिक कुआं जियाओजाई तियानकांग कहलाता है।


जानकारी के अनुसार ये कुआं चीन के मध्य में स्थित पेणजी में है और इसका नाम जियाओजाई तियानकांग है। ये अद्भुत कुआं पूरी तरह से प्राकृतिक है। दरअसल इस कुएं को लेकर भू वैज्ञानिक कुछ मुद्दों पर सशंकित हैं। ये कुआं एक गुफा के मुहाने पर बना, जिसके नीचे से भूमिगत जल धाराप्रवाह बह रही है, जिसकी लंबाई तकरीबन 8.5 किलोमीटर है।


इसकी गहराई है तकरीबन 662 मीटर, लंबाई 626 मीटर और चौड़ाई करीब 537 मीटर है। खास बात यह है कि इतनी गहराई में इसमें जीवन का होना। नदी सीधे जाकर एक झरने में मिल जाती है। इसका आकार ही इसको दुनिया के सर्वाधिक गहरे कुएं में तब्दील करता है।


कुएं के अंदर अद्भुत तरीके से तकरीबन 1300 विभिन्न प्रजातियों के पौधे और जंगली जानवर भी रह रहे हैं और ये बाकायदा कुएं के भूमिगत जंगल में तफरी भी करते होते हैं। अपने भूमिगत जंगल में घूमने वाले सबसे आकर्षक किरायेदारों में से मिस्टी पैंथर सबसे अलग है। स्थानीय लोगों की मानें तो वे उसे बहुत प्राचीन काल से जानते हैं।

संबंधित खबरें