Paris Paralympics 2024 में हरियाणा के 22 खिलाड़ी लेंगे भाग, सुमित अंतिल करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व

By  Deepak Kumar August 24th 2024 10:27 AM -- Updated: August 24th 2024 11:39 AM

ब्यूरोः पेरिस ओलिंपिक के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरूआत होने जा रही है। आगामी 28 अगस्त से इस खेल की शुरुआत होगी, जोकि 8 सितंबर तक चलेंगे। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारतीय दल का नेतृत्व हरियाणा के स्टार एथलीट सुमित अंतिल करेंगे। 

पेरिस पैरालंपिक में 84 एथलीटों का भारतीय दल भाग लेगा, जिसमें हरियाणा राज्य के 22 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें 2024 टोक्यो स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल भी शामिल हैं। टोक्यो में अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद भारत 17वें पैरालंपिक के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। 

2024 पेरिस पैरालंपिक में 25 पदक जीतने का लक्ष्य

बता दें भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 5 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते और 2024 पेरिस पैरालंपिक में 25 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा के 5 एथलीटों ने टोक्यो पैरालिंपिक में 6 पदक जीते और प्रशंसकों को पेरिस में भी इसी तरह के प्रभाव की उम्मीद है।

हरियाणा से एक-चौथाई से ज्यादा खिलाड़ी 

एक बार फिर भारतीय दल में एक-चौथाई से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा के हैं। हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पांच में से चार व्यक्तिगत पदक हरियाणा के एथलीटों से आए थे, क्योंकि हरियाणा बहु-खेल टूर्नामेंटों में भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाता रहा है। सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव (महाराष्ट्र से) को पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए भारत के ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है, जबकि पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सांगवान को भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के एथलीटों की सूची 

  • सुमित अंतिल - पुरुष भाला फेंक
  • हरविंदर सिंह - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन और मिश्रित टीम रिकर्व ओपन - एसटी
  • पूजा - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन और मिश्रित टीम रिकर्व ओपन - एसटी
  • सरिता - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन और मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन - डब्ल्यू2
  • रिंकू हुड्डा - पुरुष भाला फेंक - एफ46
  • नवदीप - पुरुष भाला फेंक - एफ41
  • योगेश कथुनिया - पुरुष डिस्कस थ्रो - एफ56
  • धरमबीर - पुरुष क्लब थ्रो - एफ51
  • मनु - पुरुष शॉट पुट - एफ37
  • राम पाल - पुरुष ऊंची कूद - टी47
  • रोहित कुमार - पुरुष शॉट पुट - एफ46
  • प्रणव सूरमा - पुरुष क्लब थ्रो - एफ51
  • अमित कुमार - पुरुष क्लब थ्रो - F51 
  • अरविंद - पुरुष शॉट पुट - F35 
  • करमज्योति - महिला डिस्कस थ्रो - F55 
  • कंचन लखानी - महिला डिस्कस थ्रो - F53 
  • नितेश कुमार - पैरा बैडमिंटन 
  • तरुण - पैरा बैडमिंटन 
  • कोकिला - ब्लाइंड जूडो 
  • अशोक - पैरा पावरलिफ्टिंग 
  • मनीष नरवाल - पैरा शूटिंग 
  • अरुणा - पैरा तायक्वोंडो

संबंधित खबरें