IND vs SL 1st ODI: भारत-श्रीलंका पहला वनडे टाई, 15 गेंद पर 1 रन नहीं बना सकी इंडिया

By  Deepak Kumar August 2nd 2024 02:59 PM -- Updated: August 3rd 2024 09:02 AM

ब्यूरोः भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हो गया है। टीम इंडिया को आखिरी 15 बॉल पर 1 रन चाहिए था और 2 ही विकेट बचे थे। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने 48वें ओवर में 2 गेंद पर 2 विकेट लिए और भारत को 230 पर ऑलआउट कर दिया। श्रीलंका ने भी 230 रन ही बनाए थे।


वहीं, दुनिथ वेलालागे ने ही 15वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। 



इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर को अकीला धनंजय ने आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। भारतीय टीम ने 87 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 24 रन बना सके। इसके साथ भारत को पांचवा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। उन्हें असिथा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस 23 रन ही बना सके।


वहीं, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट दिया है। श्रीलंका के लिए डुनिथ वेलालगे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ही ओवर में अविष्का फर्नांडो सिर्फ एक रन पर मोहम्मद सिराज ने आउट कर दिया। इसके बाद फिर श्रीलंका ने फिर 14वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (14) को शिवम दुबे ने आउट किया।  श्रीलंका को फिर जल्द ही तीसरा झटका लग गया. सदीरा समरविक्रमा महज 8 रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे। वहीं, श्रीलंकाई टीम को कप्तान चरिथ असलंका 14 रनों के निजी स्कोर पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का शिकार बने।

पथुम निसंका को 56 रन पर वॉशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। 101 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद डुनिथ वेलालगे और जनिथ लियानागे ने श्रीलंका को संभाला और 41 रनों की साझेदारी की। लियानागे को अक्षर पटेल ने आउट किया। इसके बाद  वानिंदु हसारंगा भी 24 रनों की तूफानी पारी खेलकर अर्शदीप सिंह की गेंद चलते बने। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।



बता दें भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार इस प्रारूप में टीम की अगुवाई कर रहे हैं।


इसके अलावा विराट कोहली भी टीम में शामिल हो गए है। उधर,  श्रीलंका को चरिथ असलांका के रूप में नया कप्तान मिला है जो वनडे में भी टीम की अगुवाई करेंगे। गौर रहे कि भारत ने हाल ही में संपन्न टी20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया था। 

कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका का पहला वनडे 

भारत बनाम श्रीलंका के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप (Sony Liv App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें