Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

By  Deepak Kumar August 19th 2024 07:27 AM

ब्यूरोः सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 को है। इसी दिन सावन का पांचवा सोमवार है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 19 अगस्त को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल... 

मेष

मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे, सोच-समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा।

वृषभ

इस राशि वाले जातक जीवन साथी के साथ लंबे समय की यात्रा होगी। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, खर्च बढ़ेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए सोमवार का समय अनुकूलता का आभास कराएगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है।

कर्क

इस राशि के जातकों को सोमवार को तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं, कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

सोमवार को सिंह राशि वालों के काम में गति आएगी। अटके काम पूरे होंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं, यात्रा संभव है।

कन्या 

सावन के पांचवे सोमवार पर कन्या राशि वाले अपने क्रोध पर काबू रखें। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे, मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे, परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

तुला

तुला राशि के जातकों के सावन के पांचवे सोमवार को कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है। शुभ समाचार मिलेगा, लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को सावन के पांचवे सोमवार पर समय का लाभ लेना सीखें, आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा, आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे, दांपत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु

इस राशि के जातकों को सोमवार को कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी, लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा पर वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढ़ेगी।

मकर

मकर राशि वालों के इस दिन सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद दिलाएगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलतफहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे, स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

कुंभ 

कुंभ राशि वालों के कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है, कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन

मीन राशि वाले जातकों के लिए जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे, मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।

संबंधित खबरें