16 July 2024 Ka Rashifal: इन राशिवालों को होगा आर्थिक नुकसान, जानिए आज का राशिफल

By  Deepak Kumar July 16th 2024 07:55 AM

ब्यूरोः आज यानी मंगलवार का दिन भगवान बजरंगबली को समर्पित होता है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 16 जुलाई को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी भी तरह के विवाद से बचने वाला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। आप साझेदारी में कोई डील फाइनल करने के बारे में सोच सकते हैं। अपने पार्टनर पर कड़ी नज़र रखें, क्योंकि वे आपको धोखा दे सकते हैं।

वृष

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। आप अपने आस-पास के लोगों का विश्वास आसानी से जीत लेंगे। आपका मन कई तरह के कामों में लगेगा। आपके बच्चे की कोई गलती सामने आ सकती है।

मिथुन  

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सोच-समझकर काम करने वाला रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी नए काम में आपकी रुचि विकसित हो सकती है। कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। 

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वाहन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। साझेदारी में आपको अपने साथी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके पिता की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। आप अपने काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, जो आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों के लिए कमजोर रहेगा। साझेदारी में किए गए सौदे से आपको नुकसान हो सकता है। अपने कामों में अपनी मनमानी के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहकर्मी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। 

तुला 

तुला राशि वालों के लिए धन और संपत्ति के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा फाइनल हो सकता है। आप घर में कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच किसी आपसी मतभेद को मिल-बैठकर सुलझाना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े कुछ मामलों पर चर्चा कर सकते हैं। आपके पिता आप पर जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहेगा। किसी से कोई वादा सोच-समझकर करें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।

मकर 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे। राजनीति में काम करने वाले लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। 

कुंभ 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में पड़े लोगों का विवाह तय हो जाएगा, जिससे खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवार के किसी सदस्य को कहीं और से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन 

मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी आर्थिक समस्याओं को आसानी से सुलझा पाएंगे। कोई विरोधी आपके कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है। 

संबंधित खबरें