10 July 2024 Ka Rashifal: इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

By  Deepak Kumar July 10th 2024 07:50 AM

ब्यूरोः आज यानी बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 10 जुलाई को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। आप अपने कुछ कामों की योजना बना रहे होंगे। आपको अपने व्यवसाय में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आप अपने मन की बात अपने माता-पिता से साझा कर सकते हैं। आपके विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे।  

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को कोई जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए और किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जो आपके व्यवसाय में आपकी बहुत मदद करेगा। जीवनसाथी के जिद्दी व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। 

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े काम के लिए आप यात्रा कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।  

कर्क 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कोई खास काम करने का मौका मिलेगा और आप अपनी आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। अगर आपका जीवनसाथी आपसे नाराज है।  

सिंह 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी अच्छी सोच का लाभ आपको मिलेगा। किसी अधूरे काम की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अ 

कन्या 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपको विरासत में कोई चीज मिल सकती है। नया वाहन खरीदना अच्छा रहेगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है तो आपका साथी आपको धोखा दे सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं।

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। कोई भी नया व्यवसायिक निर्णय बहुत सोच-समझकर लें, अगर किसी बात को लेकर आप तनाव में हैं तो कल उसका समाधान हो जाएगा। पारिवारिक मामले आपको परेशान करेंगे। आप अपनी बात अपनी मां से शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे, जिसके चलते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी।

धनु 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से विवाद करने से बचें। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। अपने आस-पास के विरोधियों से सावधान रहें। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें, क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। 

मकर 

मकर राशि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों के सामने कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। आपको अपनी मां से अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।

कुंभ 

कुंभ राशि वालों में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। 

मीन 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के रिटायर होने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाएं।


संबंधित खबरें