Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों पर होगी भगवान शनिदेव की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

By  Deepak Kumar September 7th 2024 08:06 AM

ब्यूरोः आज यानी शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 7 सितंबर को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवसाय में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी हो सकती है। नवविवाहितों के जीवन में कोई नया मेहमान आने की उम्मीद है।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके कार्य आपकी समझदारी और बुद्धि से पूरे होंगे। परिवार में कुछ मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अपने बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। आपको अपने बच्चों के साथ निजी मामलों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को आज किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। कोई पारिवारिक सदस्य जो काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आपको अपने माता-पिता की देखभाल के लिए समय निकालना होगा।  

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बातें आपको परेशान कर सकती हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। आपको पिछली किसी गलती पर पछतावा हो सकता है। अगर कोई विवाद है तो चुप रहना ही बेहतर है।  

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी खास काम के लिए योजना बनाने की जरूरत है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में कोई समस्या सुलझती नजर आ रही है। नया घर खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अनुभवों से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप नए लोगों से जुड़ेंगे और आपकी मधुर वाणी लोगों को खुश रखेगी।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। 

मकर 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। विवादों में पड़ने से बचें। संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को काम से संतुष्टि मिल सकती है। 

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें। अपने कार्यस्थल से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी अपने पास ही रखें।  

मीन 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल रहेगा। प्रार्थना या भजन जैसे पारिवारिक समारोहों से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में खुशनुमा बदलाव आ सकता है।

संबंधित खबरें