26 July 2024 Ka Rashifal: इन राशिवालों का वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

By  Deepak Kumar July 26th 2024 07:52 AM -- Updated: July 25th 2024 09:32 PM

ब्यूरोः आज यानी शुक्रवार (26 जुलाई) का दिन मां लक्ष्मी के लिए समर्पित होता है। आज के राशिफल में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 26 जुलाई को किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष

मेष राशि के जातक आज अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने में व्यस्त रहेंगे। मौसमी बीमारियाँ आपको प्रभावित कर सकती हैं। कोई विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकता है। अगर आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। 

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन काफी फायदेमंद रहेगा। अपने जीवनसाथी की इच्छाओं का सम्मान करें और उन पर दबाव डालने से बचें। कामकाज में मनचाहा परिणाम मिलने से आप खुश रहेंगे। परिवार में विवाह योग्य लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करने का है। आपके काम की गति तेज रहेगी। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। अगर वे परेशान हैं, तो आपको उन्हें शांत करने की कोशिश करनी चाहिए। आपको कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी। 

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा रहेगा। साझेदारी में काम करने से बचें। आपके पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी उलझन के कारण आपको काम पूरा करने में परेशानी हो सकती है। कोई पुराना दोस्त आपके घर दावत पर आ सकता है। 

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कारोबारियों को कुछ घाटा हो सकता है, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। अगर आपकी तरक्की की राह में कोई रुकावट थी, तो वह दूर हो जाएगी।

तुला

तुला राशि वालों के लिए नया वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन दूसरों की तुलना में बेहतर रहेगा। आप नए लोगों से मिलेंगे। व्यावसायिक योजनाएँ अपने चरम पर होंगी। कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान दें।

धनु

धनु राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की ज़रूरत है। विवादों में उलझना आपको परेशान करेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पैसे उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आप भविष्य की किसी योजना में अच्छी-खासी रकम निवेश करेंगे।

मकर 

मकर राशि के जातकों को आज कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चलाते समय बहुत सावधान रहें। कार्यस्थल पर धैर्यपूर्वक बदलाव करें। 

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी चीज़ को लेकर उत्साहित तो रहेंगे, लेकिन उसे हासिल करने में कुछ समस्याएं भी होंगी। आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। 

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विलासिता से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी।  घर में कोई धार्मिक समारोह हो सकता है। आप आसानी से कुछ नए दोस्त बना लेंगे।

संबंधित खबरें