3 Oct 2024 Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को व्यापार में सफलता, जानिए अन्य राशियों के बारे में

By  Rahul Rana October 3rd 2024 10:20 AM

ब्यूरो: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2:59 बजे तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। पूरा दिन पार कर आज सुबह 4:24 बजे तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3:32 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा।  पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज आपको किसी करीबी से कोई सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। मां आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब ठीक रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके काम की तारीफ दूर-दूर तक होगी। आप सफलता की ओर एक कदम और आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी किसी खास मामले पर एकांत और शांति से विचार करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपको अपने पिता से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपको कुछ पुरानी चीजें हाथ लग सकती हैं, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़ें, करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

मिथुन

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको ही फायदा होगा। आज आप दोस्तों से फोन पर बात करने में समय बिताएंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। जो लोग बैंक में काम करते हैं, वे आज बहुत जल्दी अपना काम पूरा कर लेंगे। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। व्यापार में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। पारिवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दे सकता है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

सिंह

आज आपका पूरा ध्यान अपने काम को बेहतर बनाने पर रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच का इस्तेमाल सार्थक कामों में करें। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वे आज सोशल मीडिया की मदद से सीख लेंगे। आज आपको घर में किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कामों से राहत मिलेगी। आज बच्चे अपने माता-पिता का ज्यादा ख्याल रखेंगे और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप दूसरों से पूरी जानकारी प्राप्त करने और उन्हें अच्छी तरह से समझने के बाद ही दोस्ती करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके व्यापार में आपका साथ देंगे। लोग आपकी तारीफ करेंगे, जिसे आप हमेशा सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मां शैलपुत्री को पुष्प अर्पित करें, घर में शांति रहेगी।

तुला राशि

आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कामों से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सफलता छोटी ही सही लेकिन मिलती रहेगी। ऑफिस का काम करते समय फोकस रखें। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे समझदारी से निभाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर का काम अच्छा रहेगा और आपको अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

 वृश्चिक 

आज बच्चों को करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें, भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके पिछले काम की सराहना मिलेगी। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं, दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। 

 धनु 

आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। बच्चों की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी मां की मदद मांगेंगे। इससे उनका काम पूरा हो जाएगा। शारीरिक रूप से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी सफलता मिलेगी। आज आपको पारिवारिक मामलों में ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आज आपका भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगा। आज आपके अच्छे काम की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर में जरूरी दस्तावेजों का खास ख्याल रखें। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से आपके कुछ काम रुक सकते हैं। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर्स आपके प्रदर्शन से खुश होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज आप सभी जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। पिता के जरिए बिजनेस में आपको जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्हें आप आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। परिवार में सभी लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज किसी खिलौने की जिद करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे क्लाइंट मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में सुधार होगा और आप खुद को मजबूत मनोबल के साथ पेशेवर दौड़ में आगे पाएंगे। आपको अपनी स्थिति और आय को बनाए रखने या बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को इलायची का भोग लगाएं, जीवन में खुशियां आएंगी।

संबंधित खबरें