21 July 2024 Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी, जानें अन्य राशियों का हाल

By  Rahul Rana July 21st 2024 08:00 AM -- Updated: July 21st 2024 08:27 AM

ब्यूरो: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। आज रात 12:08 बजे वैधृति योग रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

आज आप नया वाहन खरीदेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी नई जगह जाएंगे, जिससे नई जिंदगी का नया सबक सीखेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ पार्टी करने का प्लान बनाएंगे, जिससे सभी खुश होंगे। आज आपको किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। आपके हाथों से कोई बड़ा काम शुरू होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को समय देंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत और मधुर बनेंगे।

वृषभ

आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपकी मुलाकात किसी बहुत प्रिय रिश्तेदार या मित्र से होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नए बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन

आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। आप इसके साथ-साथ कोई साइड बिजनेस भी कर सकते हैं। जिससे लाभ की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपको अपनी छवि के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। इस दौरान बोलते समय संयम रखें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आएगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। अपनी आँखों की समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे, जिससे परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको बहुत अधिक गुस्सा करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में खुशी के पल आएंगे, संतान का सुख प्राप्त होगा। ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और सभी से अच्छे से बात करें।

सिंह

आज आप कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे और यथासंभव मदद करेंगे। आप किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं, जहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी, जिनसे आपकी अच्छी दोस्ती हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। इससे आपके करियर में लाभ मिलने के आसार हैं। आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी बड़े से आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आपके विनम्र व्यवहार से सभी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा असमंजस में रहेंगे। इस दौरान आपके खर्चे कम होंगे और बचत अच्छी होगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

तुला

नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएँगे। इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ख्याल रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप उनके साथ बाहर घूमने जाएँगे। किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने की इच्छा होगी। आप किसी वेबसाइट के लिए काम करेंगे। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि घर में लोगों से अपनी राय रखेंगे और सफल होंगे। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट संबंधी समस्याओं के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे। व्यावसायिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी। धैर्य से काम लेने पर काम में सफलता मिलेगी। नकारात्मक बातों से दूर रहें और सकारात्मक विचार अपनाएँ। महिलाएँ आज घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। बच्चों के लिए नए-नए व्यंजन बनाएँगी। 

धनु

धनु राशि आज घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी की मदद से आपका कोई काम पूरा होने पर आपको अच्छा लगेगा। आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रियजन की निकटता से प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी अच्छी छवि लोगों के सामने निखर कर आएगी। खेल से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

मकर

मकर राशि आज आपकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी, आप कई दिनों से लंबित काम भी पूरे कर लेंगे। आज किए गए कामों का आने वाले दिनों में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है, इसलिए अगर आप अपना काम पूरी लगन और मेहनत से करेंगे तो आपको लाभ होगा। आज आपका मनोबल और आत्मविश्वास बरकरार रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज यात्रा के सुखद परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ 

कुंभ राशि सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति के योग हैं। अच्छे पद पर तबादले के योग हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोग किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपको अधिक धन लाभ होने के योग हैं। वैवाहिक संबंधों में नई खुशियां आएंगी। आप मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। आज आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके व्यापार में सामान्य से अधिक लाभ होने के योग हैं। 

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आप नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। नौकरी में कहीं ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। कोई भी बड़ा फैसला आप इस दौरान सोच-समझकर लेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाएंगे। आज आपकी संतान को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

संबंधित खबरें