20 September 2024 ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए कठिन दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

By  Rahul Rana September 20th 2024 08:03 AM

ब्यूरो: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार है। तृतीया तिथि आज रात 9:16 बजे तक रहेगी। आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज दोपहर 3:19 बजे तक ध्रुव योग रहेगा। आज दोपहर 2:43 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। पढ़े आज का राशिफल.... 

मेष

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के छात्र आज पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। परिवार से जुड़े आज लिए गए महत्वपूर्ण फैसले सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या भी सुलझ जाएगी। कोई शुभ समाचार मिलने से घरों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का ध्यान रखें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य बाधित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से घर से बाहर निकलने पर सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आर्किटेक्चर के क्षेत्र से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छी सौगात लेकर आया है, आज आपके काम की सराहना हो सकती है। आज दिन का अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। अपने संपर्कों का दायरा और बढ़ाना लाभकारी रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यवसायों से आपको नई जानकारी मिलेगी। इससे आपकी कार्य प्रणाली में भी गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से पूरा मार्गदर्शन भी मिलेगा। किसी के साथ चल रहे विवाद में न पड़ें, इससे आपका समय बर्बाद होगा। आपका जीवनसाथी आपको कुछ जरूरी सामान उपहार में देगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क

आज आपका दिन आपके जीवन में नए बदलाव लेकर आएगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों से भरपूर प्यार मिलेगा। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। इस राशि के जो लोग दूसरे राज्य में व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको ईमेल के जरिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक रुझान रहेगा।

सिंह

आज आप अपने दिन की शुरुआत नए जोश के साथ करेंगे। आज आप जो भी काम पूरा करने का मन बनाएंगे, उसे पूरा किए बिना चैन की सांस नहीं लेंगे। आपकी दिनचर्या सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ योजनाबद्ध तरीके से बीतेगी, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बरकरार रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बनेगा। आज शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर कोई फिल्म देखने की योजना बनाएंगे। आज आपको रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, रिश्ते मजबूत होंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, धन लाभ के योग हैं।

कन्या

आज आप अपना दिन रचनात्मक कार्यों में बिताएंगे। आज आपको उस काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है जिसके लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे। लेकिन दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना बेहतर रहेगा। इससे आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। हो सके तो शाम होने से पहले काम पूरा कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में काम करने का ऑफर मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। आप अपने प्रियजन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

तुला

आज आपका दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए जरूरी हैं। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। आज दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिलने से दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू हो सकता है। काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौती भरा रहेगा, लेकिन आप सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से कर पाएंगे। यदि जीवनसाथी के साथ कुछ समय से कोई विवाद चल रहा है तो आज इस मामले को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों को अपने घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। आज आपके करीबी लोग आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी करेंगे। सतर्क रहें, नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोएं और अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी बरतें, इससे आपके बिगड़ते काम बनेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपको विवाह के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु राशि

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का जल्द ही अच्छा परिणाम मिलेगा। आज कार्यस्थल पर धीमी गतिविधियों के बावजूद आप अपनी योग्यता और मेहनत से आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाए रखेंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लाभकारी संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे। अगर आप किसी दूसरे राज्य में अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो आज इस काम को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। महिलाओं का दिन काफी व्यस्त रहेगा, वे बच्चों के लिए नए-नए व्यंजन बनाएंगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस बनाए रखना जरूरी है। इससे व्यापार में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के पास काम की अधिकता रहेगी। आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज आपकी विनम्रता और समझदारी आपके रिश्तों में चल रही खटास को दूर करेगी। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है।

कुंभ

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम को आप किसी समारोह में जाएंगे जिसमें आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज किसी खास व्यक्ति से प्रभावित होकर आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश भी करेंगे और आपका ध्यान कुछ नए काम करने पर भी रहेगा। आप कोई ऐसा फैसला लेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं, वे आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मीन

आज का दिन पहले से अधिक लाभदायक रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए, आपका काम सफल होगा। आज आपको व्यापार में अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे और आपकी आमदनी पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन व्यापार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लेना जरूरी है। आज आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बच्चे अगर मेहनत करेंगे तो भविष्य में उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही आज बच्चे अपने पिता से सलाह लेंगे।


संबंधित खबरें