17 September 2024 ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगी कोई अच्छी खबर, जानिए अन्य के बारे में

By  Rahul Rana September 17th 2024 08:00 AM

ब्यूरो: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार है। चतुर्दशी तिथि आज रात 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। रवि योग आज दोपहर 1:55 बजे तक रहेगा। साथ ही शतभिषा नक्षत्र आज दोपहर 1:53 बजे तक रहेगा। पढ़े आज का राशिफल.... 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएँ बनाएंगे, जो लाभदायक भी रहेंगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर किसी वरिष्ठ से फोन पर बातचीत होगी। आज आप कठिन परिस्थितियों का समाधान आसानी से निकाल पाएंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष राशि

आज घर में किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। योजना के अनुसार महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें।

मिथुन राशि

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज बच्चों की पढ़ाई से अधिक खेलकूद में रुचि रहेगी। अपने पैरों को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।

कर्क राशि

आज माता-पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। संतान की सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। गंभीर मामलों को आपको शांतिपूर्वक और बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। साथ ही जल्दबाजी में कोई निर्णय न लेना ही बेहतर होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों छूटे हुए काम पूरे करेंगे। पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको अच्छा महसूस होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। 

कन्या राशि 

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। परिवार के लोगों से काम में आपको मदद मिलती रहेगी। जीवनसाथी से फोन पर लंबी बात होगी, जिसमें काम को बेहतर तरीके से कैसे किया जाए, इस पर चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सही दिशा में मेहनत करने से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरा होगा। आज अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

आज आप अपने ऑफिस के काम को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप अपने करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिलेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 मकर राशि 

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। अविवाहित लोगों से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके आस-पास चहल-पहल रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने होंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा। लोगों को आज लेखकों की लिखी किताबें पसंद आएंगी।

 कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। लोगों को आज आपसे काफी उम्मीदें होंगी, आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थी आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको लाभ भी होगा। आप अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यों को पूरा करने में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कोई अनजान व्यक्ति आपका मूड खराब कर सकता है। कुछ कामों में अनुमान से ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। जंक फ़ूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों से रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें