New Governors: असम, पंजाब और झारखंड समेत 10 राज्यों के बदले राज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

By  Deepak Kumar July 28th 2024 08:54 AM

ब्यूरोः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम, पंजाब और झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन ने घोषणा की है कि प्रमुख राज्यपाल नियुक्तियों के तहत लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि गुलाब चंद कटारिया ने बनवारीलाल पुरोहित की जगह पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात जारी एक विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति की घोषणा की है। जानिए राष्ट्रपति की ओर नियुक्त किए गए राज्यपालों की सूचि.....

नियुक्तियों की सूची

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • सी.पी. राधाकृष्णन, झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
  • सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

संबंधित खबरें